फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Discussion on the structure of CUET in DU

डीयू में सीयूईटी की संरचना पर चर्चा : अकादमिक काउंसिल से मंजूरी के बाद कार्यकारी परिषद में मंथन

Sat, 26 Mar 2022 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 05:54 AM IST
सार

बीते 22 मार्च को प्रवेश परीक्षा की संरचना के प्रस्ताव को अकादमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में चर्चा हुई। प्रवेश परीक्षा में बारहवीं के अंकों की वेटेज नहीं होगी, केवल प्रवेश परीक्षा के अंकों केे आधार पर दाखिला होगा।

विज्ञापन
Discussion on the structure of CUET in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीईयूटी) से होना पक्का हो गया है। बीते 22 मार्च को प्रवेश परीक्षा की संरचना के प्रस्ताव को अकादमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में चर्चा हुई। प्रवेश परीक्षा में बारहवीं के अंकों की वेटेज नहीं होगी, केवल प्रवेश परीक्षा के अंकों केे आधार पर दाखिला होगा।

विज्ञापन


स्नातक कोर्सेज के लिए एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) व स्पोर्ट्स के दाखिले कैसे होंगे इसको लेकर स्पष्टता नहीं हो पाई है। डीयू कार्यकारी परिषद के सदस्य राजपाल सिंह पवार ने बताया कि शुक्रवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में प्रवेश परीक्षा की संरचना के प्रस्ताव पर मंथन हुआ। हमने ईसीए व स्पोर्ट्स के दाखिले को लेकर स्पष्टता मांगी लेकिन कुछ स्पष्टता नहीं मिली। 
विज्ञापन


अब तक शायद नहीं स्पष्ट हो पाया कि ईसीए व स्पोर्ट्स के दाखिले कैसे होंगे। ईसीए व स्पोर्ट्स वालों की परीक्षा होगी या नहीं, इसका भी अब तक पता नहीं है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट बनेगी। वहीं स्ट्रीम में बदलाव पर भी सवाल किए गए, लेकिन स्पष्टता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्कूल ऑफ एनॉलिटिक्स को भी मिली मंजूरी
इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के तहत शुरू होने वाले दिल्ली स्कूल ऑफ एनॉलिटिक्स के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के तहत डीयू को 40 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें लघु व दीर्घ टर्म सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। यह स्कूल छात्रों को व्यावसायिक विश्लेषणात्मक कौशल से लैस करेगा और भविष्य में नेतृत्व के लिए तैयार करेगा। अब इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

अर्जित अवकाश देखने के लिए बनाई कमेटी  
कोरोना महामारी के कारण डीयू में सेमेस्टर सिस्टम ओवरलैप हुआ है। इस कारण से शिक्षकों को मिलने वाले अर्जित अवकाश पर असर पड़ा है। ऐसे में कार्यकारी परिषद ने इसे शिक्षकों का जायज हक मानते हुए इस मामले को देखने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। इस तरह से कोरोना महामारी से पहले जितने अर्जित अवकाश शिक्षकों को मिलते थे, वह मिलने की उम्मीद जगी है।


हीफा के प्रस्ताव पर सदस्यों ने लिखित में आपत्ति जताई  
दिल्ली विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा अनुदान एजेंसी से 1000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने पर विचार कर रहा है। इस आशय का प्रस्ताव डीयू कार्यकारी परिषद में लाया गया। सदस्यों की आपत्ति के बाद भी इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। तीन सदस्यों डॉ. सीमा दास, अशोक अग्रवाल व राजपाल सिंह पवार नेे लिखित में आपत्ति दी। राजपाल सिंह पवार ने कहा कि विवि ऐसे ही लोन ले रहा है, यह नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे हम निजीकरण की ओर जा रहे हैं। निजीकरण होने से डीयू में गरीब छात्र का पढ़ना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल डीयू इमारतों को सुधारने और नए भवनों के निर्माण के लिए एजेंसी से लोन लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed