{"_id":"6aabff42a600277ed10f07d6","slug":"discussion-on-ceramic-knee-implant-surgery-ashram-news-c-340-1-del1011-155370-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सिरेमिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सिरेमिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी पर हुई चर्चा
विज्ञापन
नई दिल्ली। डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी ने दुनिया की पहली सिरेमिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के बारे में जानकारी दी। साकेत स्थित निजी अस्पताल में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने इस उन्नत तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में जर्मनी के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. माइकल वैगनर भी शामिल हुए।
विशेषज्ञों ने बताया कि सिरेमिक घुटना प्रत्यारोपण में गैर-धातु सामग्री के इस्तेमाल के साथ सक्रिय रोबोटिक तकनीक सर्जरी के दौरान अधिक सटीकता हासिल करने में मदद करती है। चर्चा में तकनीक के चिकित्सकीय पहलुओं, पारंपरिक घुटना प्रत्यारोपण से अंतर और मरीजों को संभावित लाभों पर भी बात हुई।
डॉ. भट्टाचार्जी ने बताया कि उन्हें रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण में योगदान के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मान्यता मिल चुकी है। ब्यूरो