फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Directors of Delhi Infratech Limited cheat 400 people in the name of land pooling

नई दिल्ली: फ्लैट का झांसा देकर 25 करोड़ ठगने वाले दो धरे

Mon, 22 Mar 2021 03:59 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 22 Mar 2021 03:59 AM IST
सार

 दिल्ली इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशकों ने लैंड पूलिंग के नाम पर 400 लोगों को दिया धोखा।

विज्ञापन
Directors of Delhi Infratech Limited cheat 400 people in the name of land pooling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने डीडीए की लैंड पूलिंग योजना के नाम पर फ्लैट का झांसा देकर 400 लोगों से 25 करोड़ रुपये ठगने वाले दिल्ली इंफ्राटेक लिमिटेड के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। शकूर बस्ती निवासी अशोक अत्री और द्वारका निवासी प्रभा शंकर सिंह पर आरोप है कि ये द्वारका में दिल्ली गेट प्रोजेक्ट के तहत फ्लैट देने का प्रलोभन देते थे।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के. रमेश ने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने लैंड पूलिंग योजना के तहत आवासीय क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की थी। इसके लिए सोसाइटी और बिल्डर्स को लाइसेंस देना था। अब तक किसी भी डेवलपर व कंपनी को अधिकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद ठग इस योजना के तहत फ्लैट देने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। जनवरी 2020 में कुछ निवेशकों ने दिल्ली इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के खिलाफ दी शिकायत में कहा कि लाखों रुपये निवेश करने के बावजूद उन्हें फ्लैट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी योजना के नाम पर फ्लैट देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर निरीक्षक भूपेंद्र सिंह की टीम ने शनिवार को शकूर बस्ती से अशोक अत्री और द्वारका सेक्टर 5 से प्रभा शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला कि आरोपियों पर विकासपुरी थाने में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed