{"_id":"5dfbdc6a8ebc3e880c79cd1a","slug":"demonstration-in-seelampur-protests-by-peace-caa-and-nrc-intensify-ashram-news-noi480565737","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर में शांति, सीएए और एनआरसी के विरोध धरने-प्रदर्शन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलमपुर में शांति, सीएए और एनआरसी के विरोध धरने-प्रदर्शन तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जामिया नगर इलाके में करीब एक सप्ताह से चल रहा विरोध-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों की भारी भीड़ जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के गेट के सामने इकट्ठा होने लगी। यही हाल शाहीन बाग, सरिता विहार-नोएडा रोड का भी रहा। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पांच दिन से धरने पर बैठे हैं। इसकी वजह से सरिता विहार नोएडा रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। जामिया नगर में हुए प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों की बड़ी तादाद रही। लोगों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में दुकानें और दफ्तर भी पूरी तरह बंद रखे। दूसरी ओर सीलमपुर में मंगलवार को हुए उपद्रव के बाद बृहस्पतिवार को शांति रही। मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 37 लोगों को माहौल खराब करने की आशंका के मद्देनजर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सीलमपुर में धारा-144 लागू रही।
जामिया नगर में चल रहे प्रदर्शन में छात्रों को अब स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल गया है। यहां पहुंची भीड़ में महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक रही। इंकलाब जिंदाबाद, सीएए और एनआरसी को वापस लो, जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के लिए छात्रों ने विश्वविद्यालय के सामने प्लास्टिक की रस्सी से स्थान बना रखा है। वहां आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। शाहीन बाग में भी कुछ इसी तरह का माहौल है। रविवार से स्थानीय लोग नोएडा-सरिता विहार रोड को बंद कर यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार सीएए और एनआरसी का मुद्दा उठाकर दूसरे बड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। जब तक सरकार इनको वापस नहीं लेगी पूरे देश में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन चलते रहेंगे। जामिया नगर इलाके से बृहस्पतिवार को लालकिला मार्च में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
उधर, सीलमपुर इलाके में मंगलवार हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि किसी भी गड़बड़ी फैलाने की आशंकाओं को देखते हुए पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीलमपुर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और यहां बाजार भी खुल गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अमन कमेटी की बैठक ली, जिसमें स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। दूसरी ओर पूर्वी जिले के संवेदनशील इलाकों त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी समेत अन्य इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। यहां पुलिस ड्रोन की मदद से नजर रख रही है। जिले में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।