Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Democracy confluence of tribal youth in Delhi Assembly

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में आदिवासी युवाओं का लोकतंत्र संगम

Mon, 17 Nov 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Democracy confluence of tribal youth in Delhi Assembly
-नक्सल प्रभावित आदिवासी छात्रों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

-भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर दिया एकता और विविधता का संदेश

अमर उजाला ब्यूरो नई दल्ली।
दिल्ली विधानसभा में 220 नक्सल प्रभावित आदिवासी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन्होंने पहली बार दिल्ली की लोकतांत्रिक प्रणाली और सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में देश की एकता, पर्यावरण संरक्षण, आदिवासी समाज की विरासत की बात हुई। मौके पर अर्द्धसैनिक बलों के 20 अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजयेंद्र गुप्ता ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती केवल एक स्मरण नहीं बल्कि यह संकल्प लेने का अवसर है कि भारत को ऐसा बनाया जाए, जहां विविधता का सम्मान हो, पर्यावरण सुरक्षित रहे और हर कमजोर तबका विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़े। विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद मुख्य अतिथि रहे, जबकि उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और विधायक संजय गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ नक्सल प्रभावित जिलों के बच्चे शामिल
ये कार्यक्रम युवा एवं खेल मंत्रालय की मेरा युवा भारत पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसके तहत छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के आठ नक्सल प्रभावित जिलों, बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, पश्चिम सिंहभूम, बालाघाट, कंधमाल, कालाहांडी और गढ़चिरौली से 220 युवा और सीआरपीएफ, बीएसएफ व आईटीबीपी के 20 अधिकारी दिल्ली घूमने आए। युवाओं ने विधानसभा में अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि दिल्ली की यात्रा ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को समझने का अवसर दिया।

बिरसा मुंडा ने आध्यात्मिक जागृति कराई
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा का उद्देश्य केवल अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह नहीं था, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, सामाजिक सुधार और राजनीतिक संघर्ष का संगठित आंदोलन था।


आदिवासी युवाओं में मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता

कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब युवाओं को देश की संस्कृतियों, परंपराओं और अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर मिले। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना तब जीवित होगी जब छात्र देशभर की यात्राएं कर विविध जीवन और परंपराओं को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed