फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demand to increase the salary of guest teachers

Delhi News: गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने की मांग

Thu, 17 Aug 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase the salary of guest teachers
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री आतिशी को पत्र लिखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। शिक्षकों ने गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने की मांग की है। सरकारी स्कूलों में हजारों गेस्ट टीचर्स 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने कहा कि छह साल पहले मार्च 2017 में आखिरी बार गेस्ट टीचर्स की सैलरी दिहाड़ी के आधार पर बढ़ाई गई थी। तबसे महंगाई आसमान छू रही है, शिक्षकों के लिए दिल्ली जैसे शहर में अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण डेढ़ा के अनुसार, वित्त मंत्रालय के 2017 के एक आदेशानुसार दिल्ली के सभी विभागों को कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की सैलरी फिक्स कर हर साल बढ़ानी थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने उसको लागू ही नहीं किया। इस कारण से सैलरी में एक रुपया नहीं बढ़ा। दिसम्बर 2021 में पूर्व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने के लिए आदेश दिए थे, लेकिन उस आदेश को 21 महीने बाद भी लागू नहीं किया गया है। शिक्षकों को आरटीआई के माध्यम से जानकारी मिली कि गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। पत्र में लिखा गया है कि नई शिक्षा मंत्री आतिशी को भी शिक्षामंत्री बने पांच महीने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed