{"_id":"62a39b134540900cdd25cf23","slug":"demand-for-arrest-of-nupur-jindal-protest-outside-jama-masjid-ashram-news-noi65352704","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूपुर-जिंदल की गिरफ्तारी की मांग, जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूपुर-जिंदल की गिरफ्तारी की मांग, जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। उधर, शाही इमाम ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रदर्शनकारी असदुद्दीन ओवैसी के समर्थक हो सकते हैं।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी भीड़ जुट गई। नमाज के बाद लोगों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और पोस्टर ले रखे थे। इन्होंने दोनों नेताओं के बयानों का निंदा की। उनका कहना था कि सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। दोनों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन की पूर्व सूचना पुलिस को नहीं दी थी लेकिन पुलिस को अंदेशा था कि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हो सकता है। इसको देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। प्रदर्शन शुरू होने के बाद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को थोड़ी देर बाद ही हटा दिया गया था। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ जामा मस्जिद के शाही इमाम ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। शाही इमाम का कहना है कि वह नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की कि प्रदर्शनकारी ओवैसी के लोग हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों से स्पष्ट कहा था कि अगर वह विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन वह उनका समर्थन नहीं करेंगे।