फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   political parties show strength in delhi by rallies

राजधानी के रण में बयानों की बमबारी

Sat, 30 Nov 2013 01:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
political parties show strength in delhi by rallies

दिल्ली के सियासी मैदान में राजनैतिक दिग्गजों ने शुक्रवार को बयानों की खूब बमबारी की।

विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और दिल्ली में सीएम पद के भाजपा उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांग्रेस और भाजपा दोनों की कमियां गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इन हमलों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव की लड़ाई काम करने वाली और शोर मचाने वाली पार्टियों के बीच है। जनता को फैसला करना है कि दिल्ली को रफ्तार देने वाली पार्टी के हाथ में सत्ता सौंपनी है या फिर किसी और को।
विज्ञापन


पढ़ें:- 'कांग्रेस राज में गुम हो जाती हैं फाइलें'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करने के लिए आयोजित सभाओं में सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लोगों का खून चूस रही है।

वहीं राजनाथ सिंह बोले कि राजधानी में रहने वाले प्रवासियों को लेकर दिल्ली सरकार संवेदनशील नहीं है। सरकार प्रवासियों को बोझ मानती है, जबकि राजधानी के विकास में इस वर्ग का बहुत बड़ा रोल है।

पढ़ें:- शीला ने 'आप' पर क्यों डाले डोरे, तीन वजहें?


इधर, हाथी की रफ्तार बढ़ाने की पुरजोर कोशिश में जुटीं मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। दिल्ली भी इससे अछूती नहीं। बगैर रिश्वत के छोटे-छोटे काम भी संभव नहीं होते। इसका सबसे बुरा असर गरीब व मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसकी वजह आजादी के बाद से अपनाई जाने वाली आर्थिक नीतियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed