फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kisan Andolan: Delhi Police Work To Remove Barricading Started From Gazipur Border Heavy Police Force Deployed

Kisan Andolan: पुलिस ने हटाई गाजीपुर बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग, एनएच-9 और दिल्ली से मेरठ जाने के लिए रास्ते खुले

Fri, 29 Oct 2021 10:27 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 10:27 AM IST
सार

मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हमें आदेश मिल चुके हैं। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। यह रास्ता बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Delhi Police Work To Remove Barricading Started From Gazipur Border Heavy Police Force Deployed
गाजीपुर बॉर्डर पर बेरिकेडिंग हटाए जाने पर देखते आंदोलनकारी किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के चलते बंद पड़े रास्तों को दिल्ली पुलिस ने बहाल कर दिया है। गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग हटा रही है। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (एनएच-9) को खोल दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मौके पर मौजूर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें आदेश मिल चुके हैं। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन


इस बीच दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसान आंदोलन के चलते करीब 11 महीने से बंद दिल्ली से मेरठ वाली लाइन और एनएच-9 की लेन को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोल दिया है। सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद क्रेन की मदद से सीमेंटेड बैरियर और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया। दिल्ली-मेरठ वाली लेन से पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई टीन शेड को भी हटाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kisan Andolan: Delhi Police Work To Remove Barricading Started From Gazipur Border Heavy Police Force Deployed
गाजीपुर बॉर्डर से हटाया जा रहा है अवरोधक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक और डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग हटाने की कार्रवाई का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रास्ते को खोला जा रहा है। यह पहल दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए रास्ता खुलवाने को किसानों से भी वार्ता की जाएगी। यह एक सकारात्मक पहल है। दिल्ली पुलिस चाहती है कि लोगों को रास्ता बंद होने से जो परेशानियां आ रही हैं, उन्हें अब दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी पहल का सम्मान करते हुए किसान भी ऐसी पहल करेंगे।

इससे पहले गुरुवार देर शाम को टीकरी बॉर्डर पर भी एक हिस्से से बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस और किसान नेताओं का बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक अगर किसान सहमत हो जाते हैं तो टिकरी बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। दूसरी तरफ सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड को हटाने का लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। बाहरी जिला डीसीपी परमिंदर का कहना था कि दिल्ली पुलिस बैरिकेड नहीं हटाया, हालाकि अन्य सामान को हटाया जा रहा है।

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रोहतक रोड पर कई स्तर पर बैरिकेड लगाए हुए थे। इन बैरीकेड को हटाना शुरू कर दिया है। कई जगह से बैरिकेड हटा लिए गए हैं। सिर्फ आखिरी वाले बैरिकेड्स लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान नेताओं से प्रदर्शन स्थल से रास्ता देने की बात की जा रही है। अगर वह रास्ता देने को तैयार हो जाते हैं तो शुक्रवार शाम तक रोहतक रोड को खोल दिया जाएगा।

Kisan Andolan: Delhi Police Work To Remove Barricading Started From Gazipur Border Heavy Police Force Deployed
गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटाए जाने पर बोलते राकेश टिकैत - फोटो : ANI
पिछले साल 27 नवंबर को किसान आंदोलन शुरू होने के बाद एक दिसंबर से किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंच लगाकर आंदोलन तेज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। 26 जनवरी को लाल किले की घटना होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से 30 जनवरी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, यूपी गेट से गाजीपुर सर्विस लेन होते हुए दिल्ली जाने वाली लाइन पर सीमेंटेड बैरियर लगाकर रास्ते को पूर्ण रूप से रोक दिया था।

टिकैत बोले, सड़क खुलने के बाद हम पार्लियामेंट में बेचेंगे अपनी फसल
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाए जाने पर शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।

अभी तो दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि कानून भी हटेंगे : राहुल
 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास गाजीपुर में किसानों के आंदोलन स्थल से अवरोधक हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि अभी तो सिर्फ दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी कानून भी हटेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अभी तो सिर्फ दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी कानून भी हटेंगे। अन्नदाता सत्याग्रह जिंदाबाद!’

बॉर्डर हमेशा के लिए तो बंद नहीं कर सकते हैं: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि हमने एक अच्छी पहल की है अगर कोई दिक्कत होगी तो हम उसके लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर हमेशा के लिए तो बंद नहीं कर सकते हैं। कानून व्यवस्था की वजह से उस समय ये फैसला लिया है। लोगों को दिक्कत हो रही थी इसको लेकर हमारी किसान नेताओं के साथ बातचीत हुई। हरियाणा और यूपी के अधिकारी भी उनके साथ चर्चा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed