{"_id":"62139dc7979d93264a010126","slug":"delhi-women-murder-case-accused-arrested-from-jaipur-accused-had-relationship-with-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की सहेली की हत्या मामले में बड़ा खुलासा: आरोपी ने शव के साथ बनाए थे संबंध, घिनौनी करतूत जानकर पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की सहेली की हत्या मामले में बड़ा खुलासा: आरोपी ने शव के साथ बनाए थे संबंध, घिनौनी करतूत जानकर पुलिस भी चौंकी
Mon, 21 Feb 2022 07:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:46 PM IST
सार
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पत्नी की सहेली की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयपुर में छिपा था। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पत्नी की सहेली की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन सिंह बिष्ट (26) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 24 वर्षीय युवती सपना (बदला हुआ नाम) की हत्या करने के बाद अमन ने उसके शव के साथ संबंध बनाए थे।
वारदात के बाद आरोपी उसको अर्धनग्न अवस्था में अपने ही बेडरूम में छोड़कर फरार हो गया था। कुछ देर बाद जब अमन की पत्नी प्रियंका रावत घर पहुंची तो उसने सपना को अपने कमरे में मृत पाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी।
हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने मृतका के साथ संबंध बनाए या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद हो पाएगा। अगले ही माह सपना की शादी होने वाली थी। उसके पिता शादी के कार्ड बांटने गांव गए हुए थे। पुलिस आरोपी अमन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अमन अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, कौशिक एंक्लेव, बुराड़ी में रहता है। करीब दो साल पहले उसकी शादी प्रियंका रावत से हुई थी। अमन, प्रियंका और सपना तीनों स्कूल में एक ही क्लास में पढ़े थे। तीनों एक दूसरे के दोस्त थे। अमन कॉल सेंटर में काम करता था जबकि उसकी पत्नी एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी।

अमन ने बताया कि वह अपने वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ खुश नहीं था। इसलिए वह सपना पर बुरी नजर रखता था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी चाहता था कि वह उसके साथ संबंध बनाए। इसलिए वह मौके की तलाश में था। वैलेंटाइन पर आरोपी ने सपना से कहा कि वह अपनी पत्नी को साड़ी देना चाहता है, वह उसकी मदद कर दे।
सपना ने आरोपी को टाल दिया। सपना ने आरोपी से कहा कि वह बाद में भी प्रियंका को साड़ी दे सकता है। इस बीच शुक्रवार को अमन ने सपना को कॉल कर साड़ी दिलवाने के लिए कहा। आरोपी उसे घर से ही स्कूटी पर बिठाकर बहाने से अपने घर ले आया। यहां उसने सपना के साथ जबदस्ती करने का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपी ने उसका जोर से गला दबाया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के लिए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अर्धनग्न हालत में शव छोड़कर फरार हो गया। शाम को प्रियंका घर पहुंची तो सपना को कमरे में मृत पाया।
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी अमन की तलाश शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के जयपुर में होने का पता चला। इसके बाद एक टीम को भेजकर रविवार को आरोपी को दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी वहां से नेपाल या दूसरी जगह भागने की फिराक में था। आरोपी को नशा करने की लत थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।