फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will be developed on the lines of airport

बजट से मिलेगी रफ्तार : एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा दिल्ली का विकास

Sun, 06 Feb 2022 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 05:03 AM IST
सार

मल्टी मॉडल ट्रांस्पोर्ट हब की मिसाल करेंगे पेश रेलवे स्टेशन। कनेक्टिविटी पर जोर।
 

विज्ञापन
Delhi will be developed on the lines of airport
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन समेत दिल्ली के रेलवे स्टेशनों को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना परवान चढ़ने लगी है। अत्याधुनिक और आरामदायक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन एयरपोर्ट से टक्कर लेते नजर आएंगे। रेलवे स्टेशनों की मेट्रो स्टेशन, आधुनिक बस अड्डे, मल्टी स्टोरी कार पार्किंग, रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम व एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी होगी।

विज्ञापन


यात्रा के संसाधन बदलने में यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए स्काईवॉक व ट्रेवलेटर की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस ट्रांजिट हब में होटल, दुकानें, शापिंग कांप्लेक्स एक जगह पर मिलेंगे। 2022-23 के बजट में इसका खास तौर से जिक्र किया गया है। रेलवे के दिल्ली मंडल को अब संसद में बजट पास होने और फंड मिलने का इंतजार है। इसके बाद रेलवे अपनी पुरानी योजना को नए सिरे से अंजाम देगा। आने वाले वर्षों में नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, बिजवासन, सफदरजंग समेत दिल्ली के रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नई दिल्ली स्टेशन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को मल्टी मॉडल हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। स्टेशन तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक जाम की समस्याओं से भी निजात मिलेगी। इसे लेकर एलिवेटेड सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों करीब 6500 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया था। योजना में आसपास के इलाके की सूरत भी बदलनी है। स्टेशन पुनर्निर्माण परियोजना में सबसे ज्यादा जोर कनेक्टिविटी पर होगा। अजमेरी गेट और पहाड़गंज दोनों तरफ मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना है, जिसमें ग्राउंड फलोर पर करीब 50 बसों के रुकने की व्यवस्था होगी, ताकि स्टेशन के अंदर बस से पहुंचने वाले यात्री सीधे ट्रेन के लिए प्लेटफार्म पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार स्टेशन का होगा विकास
दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन को फिर से विकसित करना है। फेज-1 का काम पूरा होने के बाद अब मल्टी मॉडल हब बनाने के लिए दूसरे फेज का काम शुरू होना है। स्टेशन को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन मोड़ पर तैयार किया जाएगा, ताकि दूसरे स्टेशन की तुलना में ये ज्यादा खुला हुआ हो। यहां पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते दिए जाएंगे। आनंद विहार बस अड्डे को आधुनिक लुक देने के साथ मेट्रो स्टेशनों से बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना है। यहां भी स्काईवॉक व ट्रेवलेटर की सुविधा होगी। साथ ही, मल्टीस्टोरी पार्किंग की व्यवस्था भी होनी है।

बिजवासन स्टेशन का खाका तैयार
बिजवासन रेलवे स्टेशन का भी ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। इस स्टेशन के री-डेवलेपमेंट में 270.82 करोड़ रुपये का आंकलन किया गया था। यहां भी किसी एयरपोर्ट की तरह आगमन/प्रस्थान क्षेत्र होंगे। स्टेशन पर हवाई अड्डे की तरह शॉप, फूड स्टॉल, आधुनिक वेटिंग एरिया जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।


निजामुद्दीन स्टेशन का कायाकल्प
यह दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ा और प्रमुख ट्रांजिट हब बनेगा। यहां इंटर स्टेट बसों के साथ सिटी बसें, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और मेट्रो जैसी तमाम पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं एक साथ एक ही जगह से मिल सकेंगी। इससे सराय काले खां बस अड्डे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी भी और बेहतर हो जाएगी। निजामुद्दीन रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से भी जुड़ जाएगा। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस रूट पर सराय काले खां स्टेशन भी होगा, जो आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद को भी जोड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed