फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Wife was living separately after quarrel businessman helped and attacked

दिल्ली: झगड़े के बाद अलग रह रही थी पत्नी, कारोबारी ने की मदद तो कर दिया हमला

Tue, 01 Mar 2022 07:46 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Mar 2022 07:46 AM IST
सार

अमित अपनी पत्नी से अकसर झगड़ा करता था। गुलशन ने कई बार बीच-बचाव किया था। करीब दो सप्ताह पहले अमित की पत्नी सामान लेकर चली गई थी। गुलशन ने उसके सामान को अपने टेंपो से भेजा था। इस बात पर अमित की गुलशन से कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
Delhi: Wife was living separately after quarrel businessman helped and attacked
कुल्हाड़ी से किया हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नांगलोई इलाके में टैंट कारोबारी को महिला की सहायता करना भारी पड़ गया। महिला के गुस्साए पति ने टेंट कारोबारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी ने उसके मौसेरे भाई पर भी हमला करने का प्रयास किया लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घायल कारोबारी की पहचान गुलशन (19) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ राजेन्द्र पार्क एक्सटेंशन नांगलोई में रहता है। वह मौसी के बेटे जसबीर के साथ टेंट का कारोबार करता है। उसकी दुकान के सामने ही अमित अपनी पत्नी के साथ रहता था और गुलशन के टेंट के सामान को टेंपो से पहुंचाता था।

विज्ञापन

अमित अपनी पत्नी से अकसर झगड़ा करता था। गुलशन ने कई बार बीच-बचाव किया था। करीब दो सप्ताह पहले अमित की पत्नी सामान लेकर चली गई थी। गुलशन ने उसके सामान को अपने टेंपो से भेजा था। इस बात पर अमित की गुलशन से कहासुनी हो गई थी।

शनिवार रात शराब पीने के बहाने बुलाया

गुलशन ने बताया कि शनिवार रात अमित शराब पीने के बहाने उसे और उसके भाई जसबीर को दुकान की छत पर ले गया, जहां से उसने जसबीर को नमकीन लाने के लिए भेज दिया। अमित कमरे के बाहर से कुल्हाड़ी लेकर आया और उसकी पत्नी की तरफदारी करने बात कहकर उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुलशन के चिल्लाने पर जसबीर वहां आ गया, जिसने गुलशन को बचाने की कोशिश की।

आरोप है कि अमित ने उसपर भी हमला कर दिया। जसबीर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ गुलशन को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed