फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi weather updates monsoon to arrive in capital later but rain lashes many areas

राजधानी में मॉनसून: हल्की फुहार व खुशनुमा मौसम से मिली आंशिक राहत, आज भी हो सकती है बारिश

Wed, 16 Jun 2021 10:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 16 Jun 2021 10:33 PM IST
सार

अभी मानसून करीब सात से आठ दिन दूर बताया जा रहा है। इस बीच अगले 24 घंटों में भी स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi weather updates monsoon to arrive in capital later but rain lashes many areas
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

मॉनसून के इंतजार में बैठे दिल्ली-एनसीआर वासियों को बुधवार को हल्की फुहार व खुशनुमा मौसम से आंशिक राहत मिली। हालांकि, अभी मानसून करीब सात से आठ दिन दूर बताया जा रहा है। इस बीच अगले 24 घंटों में भी स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 34.2 व  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की फुहारें दर्ज हुई। हालांकि, काफी देर तक बादल मंडराने के बाद दिल्ली के आसमान में सूरज देवता कड़े तेवरों के साथ निकल आए। 
विज्ञापन


इससे शाम के समय लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास हुआ। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 77 व न्यूनतम 55 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शामिल पालम में अधिकतम तापमान 33.9, लोदी रोड में 34.4, आया नगर में 34.5 व गुरुग्राम में 34.5 व नोएडा में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन बीच-बीच में धूप की वजह से मौसम का  मजा खराब भी हो सकता है। 

दिल्ली से बेहतर रही एनसीआर की हवा
बदलते मौसम के बीच बुधवार को दिल्ली से बेहतर एनसीआर के शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी के साथ दर्ज की गई। जबकि दिल्ली की हवा औसत श्रेणी में रही। अगले 24 घंटे में भी इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 दर्ज किया गया। एनसीआर में शामिल गुरुग्राम की हवा 81, फरीदाबाद की हवा 80, गाजियाबाद की हवा 97, ग्रेटर नोएडा की 72 व नोएडा की हवा 107 एक्यूआइ के साथ दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed