फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: The rainy season will reduce from today

Delhi Weather : आज से कम हो जाएगा बारिश का दौर, कल से पूरी राहत के आसार

Mon, 10 Oct 2022 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 03:43 AM IST
सार

Delhi Weather: राजधानी में बीते कई घंटों से रुक-रुककर जारी बारिश से आज कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज से बारिश का दौर कम हो जाएगा। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। वहीं, मंगलवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi Weather: The rainy season will reduce from today
आज से मिल सकती है राहत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते कई घंटों से रुक-रुककर जारी बारिश से आज कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज से बारिश का दौर कम हो जाएगा। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। वहीं, मंगलवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। कल भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से रविवार शाम तक 81.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से बारिश का दौर कम हो जाएगा लेकिन शुक्रवार से ही लगातर हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है और अगर बारिश जारी रहती है तो जाम की स्थितियां पैदा होंगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक कुल 74.3 मिमी बारिश हुई है। वहीं, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिनभर  रिमझिम बारिश के दौर के बीच-बीच में कई बार तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हवा में नमी का स्तर 98 से 100 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन 12 सालों में सब कम रहा अधिकतम पारा
दिनभर बारिश का दौर जारी होने की वजह से रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 12 सालों में सबसे कम रहा। अधिकतम पारा सामान्य से 10 कम 24.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

बीते 53 सालों में सबसे कम रहा अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर 
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिनों सात अक्तूबर को दर्ज न्यूनतम तापमान 20.8 व आठ अक्तूबर को दर्ज अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हुआ है, जो कि बीते 53 सालों में कम कम रहा। साल 1998 में इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 


आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थान पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थान पर हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। इसके अगले दिन से लगातार मौसम साफ होता चला जाएगा व पारे में वृद्धि होगी। बता दें कि राजधानी में बीते नौ दिनों में 99.9 मिमी बारिश हो गई है, जबकि औसत स्तर पर 7.9 मिमी बारिश होती है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक या दो स्थान पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed