फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi weather forecast possibility of light rain today

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मौसम ने ली फिर करवट, आज छाए रहेंगे बादल हल्की बारिश की संभावना

Tue, 08 Feb 2022 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 12:57 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिनभर बादल छाए रहेंगे। रात तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of light rain today
दिल्ली में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में मंगलवार से दो दिन के लिए मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ रात तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 36 से 97 फ़ीसदी तक रहा। सुबह हल्का कोहरा दर्ज किया गया वहीं, दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिनभर बादल छाए रहेंगे। रात तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं, बुधवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed