फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi weather forecast latest updates light rain predicted while max temp may be around 35 degree celcius

दिल्ली का मौसम: अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, हो सकती है हल्की बारिश

Sun, 18 Jul 2021 02:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Jul 2021 02:52 PM IST
सार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 

विज्ञापन
Delhi weather forecast latest updates light rain predicted while max temp may be around 35 degree celcius
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 95 रहा।
विज्ञापन


बता दें कि इसके साथ ही मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। 


शनिवार को दिल्ली में सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ इलाके में 39.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा जफरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 39.2 व नोएडा में 39.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed