{"_id":"6473c3386f7699ae670a1148","slug":"delhi-weather-change-rain-lashes-parts-of-city-visuals-from-sansad-marg-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में कई जगह बारिश, कुछ दिन चलेगा रुक-रुक कर यही सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में कई जगह बारिश, कुछ दिन चलेगा रुक-रुक कर यही सिलसिला
Mon, 29 May 2023 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 03:58 AM IST
सार
देर रात नई दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम खुशगवार बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होची रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। देर रात नई दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम खुशगवार बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होची रहेगी। एनसीआर में भी बारिश का माहौल है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi weather change: Rain lashes parts of city, visuals from Sansad Marg pic.twitter.com/R20GUYp9dW
— ANI (@ANI) May 28, 2023विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार रात दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मई के महीने में सामान्य 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक 15.7 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि शाम 5:30 बजे तक 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज इलाके में 33.2 मिमी व जाफरपुर में 31 मिमी, पीतमपुरा में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।
एक और पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर 28 मई की रात से देखने को मिलेगा। 28 व 29 मई रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम का ऐसा मिजाज 31 मई तक बना रहेगा। इस कारण से तापमान भी 35-36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
बारिश से प्रदूषण का स्तर नीचे आया
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के बाद प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है। बारिश के चलते कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई है।