फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Warehouse manager who stole more than 500 LED TVs arrested from Rajasthan

दिल्ली: 500 से ज्यादा एलईडी टीवी चुराने वाला वेयरहाउस मैनेजर राजस्थान से गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 04:50 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Feb 2022 04:50 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल तोशनीवाल ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि ईस्ट कैलाश के संत नगर स्थित उसके गोदाम से 590 एलईडी टीवी चोरी हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि कंपनी के बिलिंग सिस्टम के टेक्निकल सर्विलांस पर दो ई-वे बिल मैसर्स एसएस इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से जारी पाए गए।

विज्ञापन
Delhi: Warehouse manager who stole more than 500 LED TVs arrested from Rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कालोनी इलाके में एक वेयरहाउस के मैनेजर ने हेराफेरी कर अपने ही गोदाम से एक करोड़ से अधिक की कीमत के 590 एलईडी टीवी उड़ा दिए। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की तो हकीकत का पता चल गया। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान नागौर, राजस्थान निवासी दिनेश चितलंगिया (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उड़ाए गए सभी 590 एलईडी टीवी दिल्ली के वसंतकुंज एंक्लेव से बरामद कर लिए हैं। इनकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसकी खुद की दुकान राजस्थान में है। वहां माल पहुंचाने के लिए इसने अपने मालिक के वेयरहाउस में चोरी कर टीवी उड़ा लिए। पकड़ा गया आरोपी पोस्टग्रेजुएट है। अमर कालोनी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि एक फरवरी को कमल तोश्निवाल नामक शख्स ने अमर कालोनी थाने में आकर शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनका संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश में अपना इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का वेयरहाउस है। यहां दिनेश चितलंगिया नामक युवक मैनेजर का काम करता है। इनके वेयरहाउस से एलजी और सैमसंग कंपनी की करीब 590 एलईडी गायब हैं। कमल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

ई-वे बिलों से हुआ चोर का खुलासा

पुलिस ने कंपनी के ईवे बिलों की जांच की तो पता चला कि एसएस इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से बिल जारी हुए हैं, जो बालाजी में स्थित है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बिल कमल के मैनेजर दिनेश ने जारी किए हें। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो ट्रक में माल लोड कर भेजा गया है। एसएचओ प्रदीप रावत व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दिनेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की।

उसके मोबाइल की लोकेशन राजस्थान के नागौर की मिली। फौरन एक टीम को राजस्थान भेजा गया। आरोपी को वहां से दबोच लिया गया। इसके बाद उसे दिल्ली लाकर एलईडी टीवी को दिल्ली के वसंतकुंज एंक्लेव से बरामद कर लिए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी खुद की राजस्थान के नागौर में एसएस इलेक्ट्रॉनिक के नाम से अपनी दुकान है। उसका कारोबार अच्छा नहीं चल रहा था। इसलिए उसने नौकरी कर मालिक के वेयरहाउस से एलईडी टीवी उड़ा लिए। आरोपी ने बताया कि उसने किराए की जगह लेकर वहां एलईडी शिफ्ट कर दिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed