फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Violence: State BJP leader demands loss of property from Accused of riots

भाजपा नेता की मांग, दंगाइयों से हो नुकसान की वसूली, फिल्मी सितारों पर दर्ज हो केस

Mon, 02 Mar 2020 04:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Mar 2020 04:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने दंगों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भारी संख्या में उन लोगों को नोटिस जारी किया था, जिन पर दंगा भड़काने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। 

विज्ञापन
Delhi Violence: State BJP leader demands loss of property from Accused of riots
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार ने दिल्ली हिंसा में हुई संपत्तियों के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही किये जाने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर यथाशीघ्र दंगाइयों को चिन्हित करने और उन्हें कानूनी शिकंजे में कसे जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


इसके पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने दंगों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भारी संख्या में उन लोगों को नोटिस जारी किया था, जिन पर दंगा भड़काने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। 

विज्ञापन

 

नवीन कुमार ने उन फिल्मी हस्तियों पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है, जिनके ऊपर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने के आरोप हैं। इसमें स्वरा भास्कर सहित अनेक लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शाहीन बाग जैसे अनेक स्थलों पर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन जगहों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की गई थी और उन्हें जान से मारने तक की बात कही गई है। नेता ने मांग की है कि इन आरोपियों की जांच कर इनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed