फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Vigilance Department Special Secretary Rajshekhar reinstated after Ordinance of Center

अध्यादेश के बाद पहला आदेश: दिल्ली में सतर्कता विभाग के विशेष सचिव राजशेखर बहाल, जानें मामला

Mon, 22 May 2023 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 May 2023 11:09 PM IST
सार

दिल्ली में सतर्कता विभाग के विशेष सचिव राजशेखर को बहाल कर दिया गया है। सोमवार को उन्होंने सामान्य रूप से कामकाज किया। संवेदनशील फाइलों से छेड़छाड़ के आरोप के बाद उनसे काम छीन लिया गया था।

विज्ञापन
delhi Vigilance Department Special Secretary Rajshekhar reinstated after Ordinance of Center
सीएम केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग के विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर को सोमवार को बहाल कर दिया गया है। सचिव (सतर्कता) की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि राजशेखर फिर से सामान्य रूप से कार्य करेंगे। साथ ही सभी सहायक निदेशकों को भी 10 मई से अपनी जिम्मेवारियों को आगे जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। उधर, दफ्तर के दो कमरों की सील हटाने के बाद पहले आदेश में राजशेखर ने आदेश दिया है कि सभी फाइलों की सूची तैयार कर उसका ब्योरा उनको सौंपा जाए।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने लिया था एक्शन, राजशेखर ने उपराज्यपाल को लिखी थी चिट्ठी
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सतर्कता मंत्री सौरभ भारद्वाज के आदेश पर राजशेखर से उनका सारा काम छीन लिया गया था। मंत्री के आदेश पर कमरा संख्या 403 (विशेष सचिव, सतर्कता) और 404 (विशेष सचिव, सतर्कता का गोपनीय खंड) को भी सील कर दिया गया था। दूसरी तरफ राजशेखर ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर मंत्री पर कई आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम पर लौटते ही एक्शन में नजर आए राजशेखर
अब केंद्र सरकार से अध्यादेश आने के बाद राजशेखर को एक बार फिर से पुरानी जिम्मेदारी दे गई है। राजशेखर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विशेष सचिव सतर्कता एवं उनके गोपनीय अनुभाग के कार्यालय में रखी फाइलों की सूची तैयार करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय में राजशेखर के कार्यालय और गोपनीय सेक्शन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर सुराग हासिल करने के लिए जांच की जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारी ने कथित घटना के बारे में बताते हुए अपने वरिष्ठों को एक पत्र लिखा था। अधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी को जांच के लिए घटना की कथित तारीख का सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का का अनुरोध किया गया था। यह एक संवेदनशील मामला है और इसकी जांच चल रही है। शिकायत में दावा किया गया कि अधोहस्ताक्षरी (राजशेखर) ने आधी रात को मंत्री (सतर्कता) के कथित निर्देशों के अनुसार, रिकॉर्ड ले जाने के इस तरह के आह्वान पर गंभीरता से आपत्ति जताई और इस तरह के कृत्य में शामिल नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई। राजशेखर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक कर्मी ने उनका कमरा खोला और 15 मई की रात और 16 मई को तड़के 3 बजे तक कथित रूप से सभी रिकॉर्ड की फोटोकॉपी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed