फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Uttarakhand CM met the family members of CDS Rawat, said – irreparable loss to the country

दिल्ली: उत्तराखंड सीएम ने सीडीएस रावत के परिजनों से मुलाकात की, कहा- देश के लिए अपूरणीय छति

Thu, 09 Dec 2021 09:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 09:38 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि जनरल रावत का निधन पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड और उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।

विज्ञापन
Delhi: Uttarakhand CM met the family members of CDS Rawat, said – irreparable loss to the country
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के परिजनों से मुलाकात करते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली में चीफ ऑफ डिपेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने जनरल रावत और उनकी पत्नी मधूलिका रावत के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा, ''सीडीएस जनरल रावत का निधन अपूरणीय क्षति है। यह देश के लिए, खासकर उत्तराखंड राज्य और मेरे लिए बड़ी क्षति है।''

सीडीएस जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी और अन्य अधिकारियों के साथ एक आधिकारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे जब तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनका सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सभी दिवंगत लोगों के शव दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के अध्यक्षों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मृतकों को परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed