अनलॉक दिल्ली : आज से भर जाएंगी मेट्रो और बस की सारी सीटें, कुछ पाबंदियां बरकरार
कोरोना काल में बंदिशों में मिली इस छूट से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। छूट के बाद भी मेट्रो की एक कोच में अधिकतम 50 यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। कोरोना काल में करीब 10 महीने बाद मेट्रो में शत प्रतिशत सीटों पर सफर की यात्रियों को इजाजत दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो में आज से सभी सीटों पर बैठकर यात्रियों को सफर की इजाजत होगी। 492 दिन बाद एक बार फिर मेट्रो की सभी सीटों पर यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा। हालांकि यात्रियों को अभी भी खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं दी गई है।
कोरोना काल में बंदिशों में मिली इस छूट से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। छूट के बाद भी मेट्रो की एक कोच में अधिकतम 50 यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। कोरोना काल में करीब 10 महीने बाद मेट्रो में शत प्रतिशत सीटों पर सफर की यात्रियों को इजाजत दी गई है।
सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक सोमवार से मेट्रो की सभी सीटों पर यात्रियों को सफर की इजाजत दे दी गई है। फिलहाल मेट्रो में 50 फीसदी सीटों पर यात्रियों को इजाजत है, जिसे बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मेट्रो में खड़े होकर सफर करने की यात्रियों को इजाजत नहीं मिली है।
करीब 20 फीसदी यात्रियों को ही मिलेगा सफर का मौका
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक मेट्रो पूर्ण या शत प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन नहीं करेगी। प्रत्येक कोच में अधिकतम 50 यात्रियों को ही सफर की इजाजत होगी, जबकि महामारी काल से पहले यह संख्या करीब 300 थी। सभी सीटों पर सफर की इजाजत के बाद भी मेट्रो 17-20 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।
सुबह शाम स्टेशनों के बाहर करना पड़ सकता है इंतजार
स्टेशनों के बाहर यात्रियों को प्रवेश के दौरान पहले की तरह सुबह शाम के वक्त इंतजार करना पड़ सकता है। सभी सीटों पर सफर की इजाजत मिलने के बाद भी मेट्रो स्टेशनों के बाहर भीड़ को सुबह शाम इंतजार करना पड़ सकता है। यात्रियों को मेट्रो परिसर के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्टेशनों पर भीड़ न बढ़े इसके लिए पहले की तरह स्टेशनों के बाहर यात्रियों को किसी भी वक्त रोका जा सकता है।
मेट्रो रोजाना लगा रही है 5100 फेरे
डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों की सीमित संख्या होने के बावजूद मेट्रो रोजाना 5100 फेरे लगा रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए फ्रिक्वेंसी में पहले की तरह रखी गई है। कोरोना महामारी से पहले मेट्रो में रोजाना यात्री 60 लाख से अधिक यात्राएं करते थे।
जरूरी हो तो ही मेट्रो में करें सफर
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि अत्यंत जरूरी होने पर ही मेट्रो में सफर करें। महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में खुद के साथ साथ सभी की सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
छूट और पाबंदियां-
-कोविड के दौरान थर्मी दिल्ली को एक बार फिर मिलेगी रफ्तार
-दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो व डीटीसी 100 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलेगी
-शादी-समारोह में 100 लोगों को शामिल होने की छूट मिली
-अंतिम यात्रा में अब 20 लोगों की जगह 100 लोगों को जाने की मिली छूट
-सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, समारोह स्थल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे
-कोविड के कड़े दिशा-निर्देश के साथ स्पा सेंटर को भी खोलने की मिली अनुमति
-स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, राजनीतिक सम्मेलन, समाजिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद आयोजन, समारोह के आयोजन पर पाबंदी बरकार रखी गई है
-कई शर्तो के साथ दिल्ली की आर्थिक गतिविधियों को खोलने का निर्देश