फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Unlock 2: Sanitization in metro and markets, cleaning in shops   

दिल्ली अनलॉक 2 : मेट्रो और बाजारों में सैनिटाइजेशन, दुकानों में सफाई

Mon, 07 Jun 2021 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 06:28 AM IST
सार

  • बाजारों पर से कई पाबंदिया हटी, दिल्ली फिर से पटरी पर दौड़ेगी
  • सम-विषम आधार पर दुकान खोलने की प्रक्रिया व्यापारियों ने की पूरी

विज्ञापन
Delhi Unlock 2: Sanitization in metro and markets, cleaning in shops   
तैयारी पूरी.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से दिल्ली पटरी पर दौड़ने लगेगी। कई पाबंदियों पर से रोक हटा ली गई है। इसे लेकर व्यापारिक संगठनों ने अपने स्तर पर तैयारी पूरी करने में जुटे रहे तो मेट्रो संचालन के लिए साफ-सफाई के साथ तकनीकी सुधार किए गए। दिल्ली के बाजारों में दुकानदारों ने खुद से सम-विषम संख्या वाले दुकानों पर मार्क किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरा बनाया। कुछ बाजार को सेनेटाइज भी किया गया। 

विज्ञापन


खास बात यह भी है कि दिल्ली में सोमवार को बंद रहने वाली बाजार मसलन करोल बाग, कमलानगर, लाजपतगर समेत अन्य बाजार भी सम-विषम आधार पर खुलेंगी। सदर बाजार में सम-विषम के तहत दुकान खोलने की तैयारी करते हुए फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि जहां पर गली संकरी है वहां एक दिन रेड कलर की दुकान खुलेंगी और दूसरे दिन ग्रीन कलर की। गलियां जहां चौड़ी है वहां पर नंबर के हिसाब से दुकानें खुलेगी।
विज्ञापन


एशिया के सबसे बड़े रेडिमेड मार्केट गांधी बाजार के केके बल्ली व सुभाष बाजार के नरेश सिक्का ने बताया कि सभी दुकानों पर एक व दो नंबर की स्टीकर लगाई गई। कर्मचारियों को बैठने में दो गज दूरी रहेगी। दुकान के बाहर माल टांगने की इजाजत नहीं होगी। कमला नगर जवाहर नगर एसोसिएशन के नरेश सांबर ने कहा कि स्थानीय प्रशासन का साथ बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी व्यापारियों को वाट्सएप्प पर दुकानों के नंबर के हिसाब से खोलने के दिन को बता दिया गया है। दो चार घंटा सफाई के लिए भी सोमवार को  कमला नगर शक्ति नगर समेत अन्य बाजार के व्यापारियों के लिए इजाजत ले ली गई है। 

गफ्फार मार्केट ट्रेडर एसोसिएशन सतेंद्र सिंह ने कहा है कि एनडीएमसी इलाके में तो सेनेटाइजेशन का काम पुरा कर लिया गया है। लेकिन एमसीडी इलाके में अभी तक नहीं हो पाया। दिल्ली सरकार व एमसीडी बाजार को सेनेटाइज कराए। जनपथ मार्केट एसोरएशन के महासचिव टोनी चावला व जनपथ मिनी मार्केट के महासचिव मनोज कुमार मनोजा का कहना है इस बार फुटपाथ पर भी दुकानें लगेंगी। इन्हें भी सम-विषम आधार पर खोलने की तैयारी है। पिछली बार मुख्य बाजार ही खुले थे।

यूनिटी मॉल ग्रुप के अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मॉल की दुकानें समय-विषम आधार पर खुलेंगी। स्टाफ पीपीई किट पहनेंगे और थर्मल स्कैनर से चेक किया जाएगा। पूरे मॉल को सेनेटाइज कराया गया है। बिजनेस एक्सपर्ट शशांक कुमार का कहना है कि करोल बाग इलाके में बड़ी-बड़ी दुकानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। संक्रमण दर कम हो तो पूरी तरह बाजार खुलनी चाहिए।

व्यापारियों के कुछ अनसुलझे सवाल

  • कर्मचारियों व मजदूरों के लिए ई-पास की व्यवस्था करना कठिन।
  • सैनेटाइजेशन ठीक से बाजारों का नहीं हुआ है, एमसीडी व एनडीएमसी कब जगेगी।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन छोटे दुकानों में कैसे संभव है।
  • सरकार का गाइड लाइन क्रिस्टल क्लियर नहीं है कि रविवार को दुकानें कैसे खोली जाए। पिछली बार रविवार को सभी दुकानें खुलती थी।


 

बाजारों में सप्ताह में तीन-चार बार होगा सैनिटाइजेशन

दिल्ली में सोमवार से बाजार खुलने से पहले नगर निगमों ने विभिन्न मार्केट में पहुंचकर सैनिटाइजेशन की शुरुआत कर दी है। प्रत्येक सप्ताह तीन से चार बार दिल्ली के प्रमुख बाजारों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए अलसुबह ही सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।




उत्तरी निगम महापौर जयप्रकाश ने रविवार को सदर बाजार स्थित बारह टूटी चौक पर अनलॉक से पहले सैनिटाइजेशन की शुरुआत की। निगम ने डीप्टी गंज, कुतुब रोड, बहादुरगढ़ रोड, गली बरना, बारह टूटी चौक, पहाड़ी धीरज व रूई मंडी में सभी दुकानों पर सैनिटाइजेशन किया। महापौर ने कहा कि बाजारों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह एक निवारक कदम है। भविष्य में भी नियमित अंतराल पर बाजारों को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन प्रक्रिया के लिए करीब 94 स्प्रींकलर तैनात किए गए हैं। राजधानी में कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए टैंकरों को प्रतिदिन 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उधर,  दक्षिणी निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाजार खुलने से  पहले निगम ने सैनिटाइजेशन के लिए एक खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत प्रत्येक बाजार में दो से तीन दिन के अंतराल पर टैंकर सैनिटाइजेशन के लिए पहुंचेगा। इसके तहत बड़ों के साथ छोटे बाजारों को भी कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दक्षिणी निगम के तहत सरोजनी नगर मार्केट, खान मार्केट, कोटला मार्केट, साउथ एक्स, लाजपत नगर व ग्रेटर कैलाश की एम ब्लॉक मार्केट से इसकी शुरुआत की जाएगी। 

पूर्वी निगम महापौर निर्मल जैन ने कहा कि निगम का मलेरिया और अभियांत्रिकी विभाग सैनिटाजेशन के काम में लगा हुआ है। अभियांत्रिकी विभाग को बड़े बाजारों को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मलेरिया विभाग रिहायशी कॉलोनियों को सैनिटाइज कर रहा है। उन्होंने बताया कि बाजारों को अलसुबह सैनिटाइज करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत विकास मार्ग, बाबर पुर ,कृष्णा नगर, गांधी नगर, रोहताश नगर, छोटा बाजार, शाहदरा, भजनपुरा, यमुना विहार, खुरेजी समेत अन्य बाजारों को कवर किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश भी जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed