विश्वविद्यालय समाचार : पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त होने से चार दिन पहले जमा कराना होगा रिजल्ट
- स्वयं के लॉग इन आईडी से पंजीकरण कराएं, पंजीकरण शुल्क का भुगतान अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करें
- दाखिले से जुड़े अधिकारियों ने ऑनलाइन ओपन डेज में दाखिले से जुड़ी जानकारी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में 26 जुलाई से शाम से पीजी, एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की जानकारी देने के लिए डीयू की ओर से मंगलवार शाम को पहला वेबिनार (ऑनलाइन ओपन डेज) आयोजित किया गया। इसमें आवेदनकर्ताओं को दाखिला बुलेटिन ध्यान से पढने, अपने लॉग इन आईडी से पंजीकरण करने, पंजीकरण शुल्क का भुगतान अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करने की सलाह दी गई। पीजी के दाखिले खेल कोटे के आधार पर होंगे।
ऑनलाइन ओपन डेज में डीयू रजिस्ट्ररार डॉ विकास गुप्ता, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो बलिराम पाणि, दाखिला समिति चेयरमैन डॉ राजीव गुप्ता, डीन एडमिशन पिंकी शर्मा ने दाखिले से जड़ी जानकारी दी। डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि अपने लॉग इन आईडी से ही पंजीकरण करें, पासवर्ड संभाल कर रखें। यदि साइबर कैफे से आवेदन कर रहे हैं तब इस बात का जरूर ध्यान रखें। ध्यान रखें कि शुल्क का भुगतान स्वयं केडेबिट व क्रेडिट कार्ड से किया जाए।
अक्सर ऐसा होता कि जिस कैफे से ऑनलाइन आवेदन करते हैं वह लोग अपना आईडी देकर स्वयं अपने कार्ड से भुगतान कर देते हैं। कई बार वह लोग पैमेंट स्टॉप कर देते हैं। इस कारण से पंजीकरण रद हो जाता है। दाखिला समिति अध्यक्ष प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज व फोटोग्राफ स्कैन करके अपने पास रखें। चूंकि दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है लिहाजा घर बैठ कर दाखिला प्रक्रिया को पूरा करें। यदि किसी छात्र को दाखिला लेने में दिक्कत आती है तो ग्रीवांस के लिए डीयू की वेबसाइट पर नंबर दिए गए हैं।
रिजल्ट पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त होने से चार दिन पहले जमा कराएं
दाखिला लेने के लिए आवेदनकर्ता में पंजीकरण फॉर्म में रिजल्ट प्रतीक्षा में करके भर सकते हैं। हालांकि आवेदनकर्ताओं को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के चार दिन पहले अपना रिजल्ट जमा कराना होगा। अन्यथा उनका प्रोविजनल दाखिला रद कर दिया जाएगा। यदि किसी आवेदनकर्ता का रिजल्ट नहीं आया है तो परीक्षा शाखा से गोपनीय रिजल्ट की मांग कर सकता है।
डीयू अधिकारियों ने सलाह दी है कि आवेदनकर्ताओं को समय से अपना रिजल्ट अपलोड करना होगा। पीजी में खेल कोटे से दाखिले हो सकते हैं। जबकि ईसीए(एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) से नहीं। बीते साल की तरह स्पोट्र्स के दाखिले में कोविड-19 केकारण ट्रॉयल नहीं होंगे। स्पोट्र्स कोटे केदाखिले में इस बार तीन साल की बजाए चार साल के सर्टिफिकेट को देखा जाएगा। इसमें से तीन सर्वश्रेष्ठ सर्टिफिकेट को देखा जाएगा।
जेएनयू: 2021 सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले की दौड़ आज से शुरू हो गई है। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका 27 अगस्त शाम पांच बजे तक होगा। हालांकि नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण इस सत्र से एमफिल प्रोग्राम में दाखिले नहीं होंगे। विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में सीट जेएनयू संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी।
प्यूटर आधारित जेएनयू दाखिला प्रवेश परीक्षा 20,21, 22, 23 सितंबर को होगी। वहीं, कोरोना के चलते इस साल वाइवा ऑनलाइन होंगे। कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार के मुताबिक, जेएनयू संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को दी है। कोविड-19 नियमों के तहत देशभर में संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा होगी। तीन घंटे की परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। छात्र दाखिला आवेदन पत्र में कोई समस्या होने पर एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।
छह नए पीएचडी प्रोग्राम
विश्वविद्यालय आगामी सत्र से छह नए पीएचडी प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका देगा। इसमें स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, स्पेशल सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज में नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, स्पेशल सेंटर फॉर सिस्टम मेडिसिन में सिस्टम मेडिसिन और कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंसेज में माइक्रोसिस्टम विषय होंगे। पीएचडी में 982 सीटें रहेंगी। स्नातकोत्तर में 1583 और स्नातक प्रोग्राम में 982 सीट होंगी।