फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi university Principals of aurobindo college and DCAC college removed

डीयू के अरबिंदो कॉलेज व डीसीएसी कॉलेज प्रिंसिपल हटाए गए

Mon, 25 May 2020 09:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi university Principals of aurobindo college and DCAC college removed
Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अरबिंदो कॉलेज(सांध्य) की कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. नमिता राजपूत व दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में ओएसडी प्रिंसिपल डॉ. राजीव चोपड़ा को उनके पद से हटा दिया है। दोनों प्रिंसिपल का कार्यकाल पूरा होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों कॉलेजों में अगले आदेश तक नए प्रिंसिपल की नियुक्ति भी कर दी है। अरबिंदो कॉलेज में डॉ कुसुम लता व दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स में डॉ अनुराधा गुप्ता को नया प्रिंसिपल बनाया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स मे डॉ. राजीव गुप्ता को बतौर ओएसडी प्रिंसिपल एक अक्टूबर 2013 को नियुक्त किया गया था। बतौर ओएसडी उन्होंने छ: माह से भी अधिक समय पूरा कर लिया। डीयू ऑर्डिनेस के प्रावधान के अनुसार कोई भी ओएसडी छ: माह तक ही ओएसडी के रुप में प्रिंसिपल का पद संभाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि छ: साल से अधिक समय बीत जाने के बाद अब आनन-फानन में उन्हें क्यों हटाया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार कॉलेज की ओर से डॉ. राजीव गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कॉलेज में वापस भेजने के लिए कहा गया है।

इसी तरह से डॉ. नमिता राजपूत कार्यकारी प्रिंसिपल का जिम्मा संभाले हुए थी। उनका भी कार्यकाल पूरा होने का हवाला दिया जा रहा है। कॉलेजों में प्रबंध समिति नहीं होने पर भी उनको हटाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed