{"_id":"60c75eec8ebc3e33055a3749","slug":"delhi-university-fourth-semester-students-of-sol-will-be-promoted-on-the-basis-of-assignment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: एसओएल के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी असाइनमेंट के आधार पर होंगे प्रमोट, मूल्यांकन की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू: एसओएल के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी असाइनमेंट के आधार पर होंगे प्रमोट, मूल्यांकन की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू
Mon, 14 Jun 2021 07:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:21 PM IST
सार
एसओएल के ओएसडी डॉ. उमा शंकर पांडेय ने कहा कि सात जुलाई से असाइनमेंट बेस्ड ईवेल्यूएशन (एबीई) की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से ही विद्यार्थी अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ लर्निंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथे सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष का अंतिम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन कर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। डीयू के नियमित कॉलेजों में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सात जुलाई से असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। पहले वर्ष (दूसरे सेमेस्टर) के विद्यार्थी किस आधार पर प्रमोट होंगे, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
एसओएल के ओएसडी डॉ. उमा शंकर पांडेय ने कहा कि सात जुलाई से असाइनमेंट बेस्ड ईवेल्यूएशन (एबीई) की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से ही विद्यार्थी अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हाल ही में इस प्रक्रिया को परीक्षा शाखा की भी अनुमति मिल गई है। इसके संबंध में विस्तृत शेड्यूल जल्द ही एसओएल की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसके आधार पर ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
एसओएल ने विद्यार्थियों को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है। कोरोना महामारी के कारण डीयू में केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही ओपन बुक परीक्षाएं (ओबीई) आयोजित की जा रही हैं। बीते साल की तरह चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का मूल्यांकन एबीई के माध्यम से ही करने का निर्णय लिया गया है। दूसरे सेमेस्टर का मूल्यांकन ओबीई या एबीई किस आधार पर करना है, इस संबंध में कुछ फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन