{"_id":"613634e711898564603ff743","slug":"delhi-university-allows-practical-laboratory-classes-for-final-year-ug-pg-students-from-sept-15-with-50-perscent-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: प्रैक्टिकल के लिए छात्र-छात्राओं को 15 से क्लास में आने की अनुमति, बिना वैक्सीन के कैंपस में नहीं कर सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू: प्रैक्टिकल के लिए छात्र-छात्राओं को 15 से क्लास में आने की अनुमति, बिना वैक्सीन के कैंपस में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
Tue, 07 Sep 2021 02:58 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:58 AM IST
सार
स्नातक और परास्नातक की थ्योरी की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही चलेंगी। जबकि प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को 15 सितम्बर से कैंपस आने की अनुमति होगी। इस दौरान केवल 50 फीसदी छात्रों को कक्षा में आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
du
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीयू ने कैंपस खोलने से पहले एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया है। डीयू प्रशासन ने कहा है कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद ही विश्वविद्यालय परिसर में आने की अनुमति होगी। इसके अलावा छात्रों को भी वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
स्नातक और परास्नातक की थ्योरी की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही चलेंगी। जबकि प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को 15 सितम्बर से कैंपस आने की अनुमति होगी। इस दौरान केवल 50 फीसदी छात्रों को कक्षा में आने की अनुमति होगी। छात्रों के लिए लाइब्रेरी को खोल दिया गया है, यहां पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
विज्ञापन
सभी कॉलेजों और वहां के विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके परिसर में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन उचित तरीके से हो रहा है। अंतिम वर्ष के छात्रों को प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ आने की अनुमति होगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य की सहमति के बाद यह छात्र कॉलेज परिसर में आ सकेंगे।
विज्ञापन