फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi university admission portal started students facing problem in opening portal

दाखिले की दौड़: डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की रेस शुरू, छात्र इन बातों का ध्यान रखें

Mon, 02 Aug 2021 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 09:22 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण डीयू में इस वर्ष भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। पोर्टल पर इंर्फोमेशन बुलेटिन भी उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
delhi university admission portal started students facing problem in opening portal
दिल्ली विवि में दाखिले की प्रक्रिया शुरू - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सेज (यूजी) की 65 हजार सीटों पर ऑनलाइन दाखिले की रेस सोमवार रात आठ बजे शुरू हो गई। तकनीकी कारणों से शाम पांच बजे शुरू होने वाला पोर्टल रात आठ बजे ही शुरू हो सका। शुरूआत के कुछ मिनटों में विद्यार्थियों को पोर्टल खोलने में दिक्कत हुई। पोर्टल के शुरू होने के आधे घंटे के भीतर करीब 7, 481 विद्यार्थियों ने पोर्टल को चेक किया। स्नातक कोर्सेज के लिए एक ही ऑनलाइन फॉर्म से सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी कश्मीरी विस्थापित, ईसीए-स्पोट्र्स, दिव्यांग श्रेणी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी, नॉन कॉलिजिऐयट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी स्तर के कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन https://ugadmission.uod.ac.in/ पर किया जा सकता है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। पोर्टल पर इंर्फोमेशन बुलेटिन भी उपलब्ध करा दिया गया है। बीते साल की तरह ही इस बार भी नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए अलग से आवेदन नहीं करना है। इसी आवेदन फॉर्म से एनसीवेब में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा। स्नातक स्तर के 13 कोर्सेज में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से किया जाएगा। पोर्टल की शुरूआत होते ही पोर्टल को हिट करने वालों में 63.7 फीसदी विद्यार्थी मोबाइल से, 34.5 फीसदी विद्यार्थियों ने कंप्यूटर और 1.8 फीसदी ने टैब से हिट किया। 
विज्ञापन


डीयू दाखिले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
कुल स्नातक के लिए सीटें: 65 हजार
आवेदन की तिथि: दो अगस्त से 31 अगस्त
प्रवेश परीक्षा की तिथि: 26 सितंबर से 10 अक्तूबर
कुल 27 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
सामान्य व ओबीसी श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क: 250 रुपये
एससी-एसटी व पीडब्लयूडी के लिए पंजीकरण शुल्क: 100 रूपये
प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज केलिए सामान्य व ओबीसी श्रेणी का पंजीकरण शुल्क: 750 रुपये
प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज केलिए सामान्य व ओबीसी श्रेणी का पंजीकरण शुल्क: 750 रुपये

इन बातों का ध्यान रखें
. फॉर्म अपने सक्रिय ईमेल के माध्यम से भरें।
. फॉर्म भरने के लिए गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन का प्रयोग करें।
. फॉर्म में वही नाम लिखें जो कि 12वीं की मार्कशीट में लिखा गया है।
.आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम समय की प्रतीक्षा ना करें।
.आवेदन फॉर्म भरने से पहले इनफार्मेशन बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
.एक साथ कई छात्रों के फॉर्म भरने के कारण फॉर्म भरने में देरी हो सकती है।
.एक ही आवेदन फॉर्म से मेरिट आधारित और एंट्रेंस आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है।

इन दस्तावेजों को स्कैन करके रखें 
. दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तैयार रखें। इसके साथ स्वयं केहस्ताक्षर की स्कैन प्रति। 
.दसवीं कक्षा की अंकतालिका या प्रमाणपत्र, इसमें जन्मतिथि व माता-पिता का नाम होना चाहिए।
. बारहवीं कक्षा की अंक तालिका।   
. आवेदक के नाम का एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, कश्मीरी विस्थापित, सीडब्लयू का मान्यता प्राप्त प्राधिकरण से जारी होना चाहिए। 
. आवेदक के नाम से ही ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। 
. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए भी प्रमाणपत्र एसडीएम द्वारा प्रमाणीकृत होना चाहिए। यह भी 31 मार्च 2021 या उसके बाद का जारी होना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed