{"_id":"6034eedc38eae650d25e91ed","slug":"delhi-two-times-congress-councillor-vikas-tank-joins-aap-with-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो बार पार्षद रहे विकास टांक समर्थकों संग आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो बार पार्षद रहे विकास टांक समर्थकों संग आप में शामिल
Tue, 23 Feb 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से दो बार पार्षद रहे विकास टांक सोमवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक ने कहा अरविंद केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिये बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का एक मिशन शुरू किया है। उस मिशन का हिस्सा बनने के लिये उन्होंने विकास टांक का स्वागत किया। आशा करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़कर जबरदस्त तरीके से समाज की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विकास टांक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास का जो मॉडल तैयार किया है आज उसकी चर्चा दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हो रही है। आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने वादा किया कि पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे पूरी जी जान से निभाएंगे।
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक ने कहा अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए ऐतिहासिक कामों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियां छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में चांदनी चौक विधानसभा का एक चर्चित नाम विकास टांक अब आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।