फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi tops the number of patients in terms of population

आबादी के लिहाज से कोरोना मरीजों की संख्या में दिल्ली सबसे ऊपर

Thu, 09 Jul 2020 04:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 04:08 AM IST
सार

  • यहां अब तक 10 लाख की आबादी पर 5558 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi tops the number of patients in terms of population
कोरोना का डर... - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर देश के अति प्रभावित राज्यों में शामिल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आबादी के लिहाज से मरीजों की संख्या में सबसे ऊपर है। यहां अब तक 10 लाख की आबादी पर 5558 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन


इतनी ही आबादी पर दिल्ली में 36748 लोगों की जांच हुई है, जिनमें से 15.1 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। देश में सबसे ज्यादा जांच के मामले में लद्दाख, गोवा और अंडमान निकोबार के बाद चौथा स्थान दिल्ली का है, जबकि 10 लाख की आबादी पर सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज दिल्ली में हैं।
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले तक दिल्ली में संक्रमित नमूने मिलने की दर अधिक थी, लेकिन अब इसमें कमी आई है। उन्होंने बताया कि एंटीजन किट के जरिये जांच में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 15 दिन में रोज जांच का आंकड़ा 9 से बढ़कर 20 हजार पार हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जांच को और गति देने पर काम चल रहा है। जिला स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और मध्य दिल्ली में संक्रमित नमूने मिलने की दर में कमी आई है। बीते दो सप्ताह के परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि इन जिलों में करीब 20 फीसदी तक नमूने संक्रमित मिलने की दर में गिरावट आई है।


बीते छह जुलाई को जारी दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अब तक दिल्ली में 657383 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से पांच जुलाई को 5327 आरटी पीसीआर और 8552 एंटीजन किट के जरिये जांच की गई। इसी अवधि तक दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 100823 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed