फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi to launch Metaverse Experience for devotees on Janmashtami ISKCON temple in Dwarka

इस्कॉन मंदिर की अनोखी पहल: जन्माष्टमी पर घर बैठे करें कान्हा संग मंदिर के 3D दर्शन, आरती में ले सकेंगे भाग

Wed, 06 Sep 2023 07:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए मेटावर्स एक्सपीरियंस लॉन्च किया जाएगा। देश और विदेशों में बैठे भक्त वर्चुअल रियलिटी का अनुभव कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Delhi to launch Metaverse Experience for devotees on Janmashtami ISKCON temple in Dwarka
इस्कॉन मंदिर द्वारका - फोटो : PTI

विस्तार

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली के सभी प्रमुख मंदिरों में सजावट हो चुकी है। इसी दौरान द्वारका के इस्कॉन मंदिर की ओर से एक पहल की शुरूआत की जा रही है। जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए मेटावर्स एक्सपीरियंस लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


द्वारका इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष श्री श्री गौर प्रभु ने कहा कि इस्कॉन की ओर से मेटावर्स लॉन्च अपनी तरह की पहली अनोखी पहल है। हम इसे दुनिया भर के भक्तों की सुविधा के लिए लॉन्च कर रहे हैं। वे हमारे देवताओं के दर्शन कर सकते हैं। वे आरती कर सकते हैं। एक तरह से वर्चुअल रियलिटी का अनुभव होगा। आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आप मंदिर में आए हुए हैं।

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर दिल्ली के मंदिर सजे
लक्ष्मी नारायण मंदिर, ईस्ट आफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी और द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर, बद्री भगत झंडेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर, प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर, आसफअली रोड स्थित श्रीराम हुनमान वाटिका मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। कई बड़े मंदिरों में मुख्य द्वार से पाइपों और बल्लियों के माध्यम से लाइनों लगाने की व्यवस्था की गई है।

द्वारका इस्कॉन मंदिर पर ट्रैफिक व्यवस्था
जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। एमआरवी स्कूल कट से इस्कॉन चौक तक सड़क बंद कर दी जाएगी। यातायात को एनएसयूटी कट से पीपल अपार्टमेंट की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed