{"_id":"627da7ab26153c22fb645839","slug":"delhi-to-become-solar-capital-of-india-national-consultation-on-policy-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा विमर्श : भारत की सौर राजधानी बनेगी दिल्ली, नीति पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा विमर्श : भारत की सौर राजधानी बनेगी दिल्ली, नीति पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन
Fri, 13 May 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 06:04 AM IST
सार
इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के सौर लक्ष्यों के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करना है ताकि दिल्ली को रूफ टॉप सौर ऊर्जा के उपायों को अपनाने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली भारत की सौर राजधानी बनेगी। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की नई सौर नीति तैयार करने के लिए दिल्ली सौर नीति पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के सौर लक्ष्यों के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करना है ताकि दिल्ली को रूफ टॉप सौर ऊर्जा के उपायों को अपनाने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित परामर्श कार्यक्रम में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन, डीडीसी उपाध्यक्ष जस्मिन शाह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गोपाल मोहन, सत्य गोपाल सहित कई एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
उद्घाटन सत्र के दौरान आरएमआई इंडिया, आईसीएलईआई, सीईईडब्ल्यू, अर्न्स्ट एंड यंग सहित दूसरे संगठनों की तरफ से सौर ऊर्जा के विकल्पों को अपनाने में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार नियमित रूप से ऐसे नीति परामर्श सत्र का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन