फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Those throwing drugs from outside in Tihar are no longer well CCTV cameras installed around the jail

दिल्ली: तिहाड़ में बाहर से नशीला पदार्थ फेंकने वालों की खैर नहीं, जेल के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 14 Mar 2022 08:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 14 Mar 2022 08:01 AM IST
सार

जेल प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के बाद से मामले में कमी आई है। तिहाड़ के सभी जेल में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की जद में तिहाड़ के भीतर का हिस्सा आता था।

विज्ञापन
Delhi: Those throwing drugs from outside in Tihar are no longer well CCTV cameras installed around the jail
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

तिहाड़ जेल के बाहर से नशीला पदार्थ फेंकने वालों की अब खैर नहीं। जेल प्रशासन जेल के साथ साथ जेल के चारदीवारी के बाहर भी तीसरी आंख के जरिए इन पर नकेल कसने में जुट गया है।

विज्ञापन


हाल ही में जनकपुरी मेन रोड पर ऑटो पर सवार एक युवक को जेल के भीतर नशीला पदार्थ फेंकते हुए देखा गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत हरिनगर थाना पुलिस को दी है। शिकायत मिलने पर हरिनगर थाना पुलिस ने फुटेज को खंगाला, जिसमें पुलिस को ऑटो का नंबर मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

जेल प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के बाद से मामले में कमी आई है। तिहाड़ के सभी जेल में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की जद में तिहाड़ के भीतर का हिस्सा आता था, जिसकी वजह से बाहर से फेंके जाने वाले मादक पदार्थ, मोबाइल, सिगरेट और तंबाकू पर अंकुश नहीं लग पा रहा था।

परिणाम आने लगे हैं सामने

इसके बाद जेल प्रशासन ने जेल परिसर के चारों ओर से गुजरने वाली सड़कों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। यह कैमरे जेल प्रशासन और हरिनगर थाने की ओर से लगवाए गए हैं। उसके बाद से इन सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed