फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: There will be no jam due to improvement in traffic operations

Delhi : दिल्ली की यातायात व्यवस्था में ब़़ड़ा बदलाव, सक्रिल कम करने से जाम न लगने की उम्मीद

Mon, 26 Jun 2023 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:45 AM IST
सार

अब दिल्ली में 69 नहीं बल्कि 50 ही सर्किल होंगे। सर्किल कम होने से दिल्ली ट्रैफिक को 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी मिले हैं। अब ये पुलिसकर्मी व अफसर ही ट्रैफिक को संभालेेंगे। इससे दिल्ली के ट्रैफिक में काफी सुधार आएगा और जाम से निजात मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Delhi: There will be no jam due to improvement in traffic operations
demo pic...

विस्तार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संचालन में बड़ा बदलाव किया है। अब दिल्ली में 69 नहीं बल्कि 50 ही सर्किल होंगे। सर्किल कम होने से दिल्ली ट्रैफिक को 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी मिले हैं। अब ये पुलिसकर्मी व अफसर ही ट्रैफिक को संभालेेंगे। इससे दिल्ली के ट्रैफिक में काफी सुधार आएगा और जाम से निजात मिल सकेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन करवा कर एक अध्ययन करवाया और इसके बाद ट्रैफिक सर्किल कम किए गए हैं। पूर्व पुलिस आयुक्त का ये दूसरा फैसला है जिसे वापस किया गया है। इससे पहले थानों से जोड़ी गई पीसीआर वैन के फैसले को वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने बदल दिया था।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी (ट्रैफिक) ने बताया कि पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ट्रैफिक सर्किलों की संख्या 53 से बढ़ाकर एक सब-डिवीजन के हिसाब से 69 कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस के जिले 15 कर दिए गए थे और जिले की कमान डीसीपी को दे दी थी।। इससे पहले जिले को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संभालते थे। दो व तीन जिलों से मिलाकर बनाई रेंज को डीसीपी संभालते हैं। एसीपी अब दो व तीन सर्किलों से मिलाकर बनाई सब डिवीजन को संभालते हैं। इससे जहां ट्रैफिक सर्किलों को संतुलन बिगड़ गया था, वहीं कार्यालयों में स्टाफ बढ़ गया था। ट्रैफिक को संभालने के लिए सड़कों से ज्यादा कार्यालयों में ट्रैफिक स्टाफ हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे सर्किल बना दिए गए थे, जहां सर्किल बनाने की जरूरत नहीं थी। इन सर्किलों में न तो मुख्य मार्ग थे और न ही ज्यादा ट्रैफिक था।  ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कितने सर्किल कम किए जाएं, कितने प्वाइंट बनाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (हेडक्वार्टर) विजय कुमार की देखरेख में बनी कमेटी में आईआईटी, दिल्ली, डीटीयू, सेंट्रल रोड एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट और स्कूल ऑफ आर्केटेक्चर एंड प्लानिंग के सदस्य हैं। इस फैसले को गत शनिवार को वापस ले लिया गया है। गत शनिवार से दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के 50 सर्किलों ने काम करना शुरू कर दिया है। 

19 सर्किल बंद होने से स्टाफ अन्य में किया तैनात
ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर्किल किए गए है कि तो टीआई के 19 कार्यालय और कई एसीपी के कार्यालय बंद हो गए हैं। एक मोटा उदाहरण देखे तो एक सर्किल कार्यालय बंद होने से 10 स्टाफ बचा। इसके अलावा एक सर्किल में करीब 70 ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होते हैं। 19 सर्किल के बंद होने से ये स्टाफ अन्य सर्किलों में तैनात कर दिया गया है। 

  • टीआई की सूची जारी की गई : नए सर्किल की व्यवस्था लागू होते ही सभी 50 सर्किलों में ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) की तैनाती कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सुरेंद्र सिंह यादव की ओर से सर्किलों में टीआई की तैनात की गई हैं। ज्यादातर टीआई ने पदभार संभाल लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed