फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Tanga race risking lives, 10 arrested

Delhi : लोगों की जान जोखिम में डालकर लगाई तांगा दौड़, 10 गिरफ्तार, पुलिस ने चार तांगे, स्कूटी और बाइक जब्त की

Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
सार

तांगे को रास्ता देने के लिए कुछ लोग स्कूटी और बाइक पर सवार होकर शोर मचा रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कमला मार्केट इलाके में बैरिकेड लगाकर चार तांगे, दो स्कूटी और एक बाइक जब्त कर ली। 

विज्ञापन
Delhi : Tanga race risking lives, 10 arrested
video grab - फोटो : Ani

विस्तार

कमला मार्केट इलाके में रविवार शाम लोगों की जान जोखिम में डालकर कुछ लोगों ने सड़क पर खुलेआम तांगा दौड़ लगा दी। तांगे को रास्ता देने के लिए कुछ लोग स्कूटी और बाइक पर सवार होकर शोर मचा रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कमला मार्केट इलाके में बैरिकेड लगाकर चार तांगे, दो स्कूटी और एक बाइक जब्त कर ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने तांगों पर सवार छह लोगों और स्कूटी व बाइक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने सड़क पर चलने वालों की जान जोखिम में डालने और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कमला मार्केट थाना पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट, सिविक सेंटर की ओर कुछ लोग तांगे दौड़ाकर पहाड़गंज की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और कमला मार्केट थाने के पास सड़क पर बैरिकेड लगा दिए। पुलिस ने वहां पहुंचे चार तांगों को जब्त कर छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने घोड़ों को निगम को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed