फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Snatcher in NCR arrested after encounter

दिल्ली: एनसीआर में झपटमारी करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 36 मामले हैं दर्ज

Mon, 15 Nov 2021 06:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Nov 2021 06:47 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अरमान के रूप में हुई है। वह बाहरी उत्तरी जिला का घोषित बदमाश है। झपटमारी और बाहर चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस को बदमाशों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Delhi: Snatcher in NCR arrested after encounter
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने दिल्ली व एनसीआर में झपटमारी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है। गिरफ्तार बदमाश पर 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अरमान के रूप में हुई है। वह बाहरी उत्तरी जिला का घोषित बदमाश है। झपटमारी और बाहर चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस को बदमाशों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने झपटमारी की वारदातों की जांच के दौरान घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। 13 नवंबर को द्वारका सेक्टर 13 मेट्रो स्टेशन से वेगास मॉल की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया।
विज्ञापन


महिला एसआई सरोज भी सार्दी वर्दी में सोने की चेन पहनकर रास्ते में खड़ी थी। रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार एक बदमाश वहां आया और महिला एसआई से चेन झपटने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मी के विरोध करने अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को देखकर बदमाश बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन गोली चला दीं। एक गोली सिपाही संदीप के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद महिला एसआइ व संदीप ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अरमान नौवीं तक पढ़ा है। गलत संगत में आकर वह शराब पीने का आदी हो गया और कीमती कपड़े पहने का शौक हो गया। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह वारदातों को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed