{"_id":"623a79ccb066d712a72a1659","slug":"delhi-shame-son-raped-mother-thrashed-for-protesting-and-threatened-to-kill-her-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली शर्मसार : बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली शर्मसार : बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
Wed, 23 Mar 2022 07:07 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:07 AM IST
सार
55 साल की महिला अपने दो बेटों के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 15 मार्च की रात उसका छोटा बेटा काम पर गया था। रात में उसका बड़ा बेटा शराब के नशे में घर आया। कमरे में आने के बाद वह गंदी-गंदी गाली देने लगा और दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफरपुर कलां इलाके में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय महिला ने अपने बड़े बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
55 साल की महिला अपने दो बेटों के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 15 मार्च की रात उसका छोटा बेटा काम पर गया था। रात में उसका बड़ा बेटा शराब के नशे में घर आया। कमरे में आने के बाद वह गंदी-गंदी गाली देने लगा और दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसके मुंह पर तकिया रखकर उसका मुंह दबा दिया और वारदात को अंजाम दिया। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन पीड़िता पड़ोस में रहने वाली महिला को सारी बात बताई। उस महिला ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले गई। थाने में महिला की काउसलिंग की गई। उसके बाद महिला के बयान पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन