{"_id":"64d023feeef807dd540fe643","slug":"delhi-sensation-due-to-mortar-shell-being-found-in-munak-canal-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : मुनक नहर में मोर्टार शेल मिलने से सनसनी, खबर मिलते ही पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : मुनक नहर में मोर्टार शेल मिलने से सनसनी, खबर मिलते ही पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
Mon, 07 Aug 2023 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:21 AM IST
सार
नहर में नहा रहे एक युवक के पैर में मोर्टार का हिस्सा लगा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। सेना के इस्तेमाल में आने वाले मोर्टार के मिलने की सूचना स्पेशल सेल, एफएसएल टीम और सेना को दी गई है।
विज्ञापन
Mortar shell file pic
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला के समयपुर बादली इलाके में स्थित मुनक नहर में मोर्टार शेल मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में नहा रहे एक युवक के पैर में मोर्टार का हिस्सा लगा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। सेना के इस्तेमाल में आने वाले मोर्टार के मिलने की सूचना स्पेशल सेल, एफएसएल टीम और सेना को दी गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह खोखला है, मगर एहतियात के तौर पर इसके निस्तारण के लिए सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।
विज्ञापन
रविवार दोपहर नहर में नहाते वक्त एक युवक का पैर किसी भारी वस्तु में टकराया। उसने वहां नहा रहे अन्य लोगों को इसकी जानकारी देने के बाद उसे बाहर निकला। मोर्टार सेल के बाहर निकलते ही सभी लोग दंग रह गए। कुछ ही देर में वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच समयपुर बादली थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस से लोगों को संदिग्ध वस्तु के पास से दूर हटाया। इसकी जानकारी आला पुलिस अधिकारियों को दी गई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि मुनक नहर में मिली संदिग्ध वस्तु पुराना मोर्टार सेल है, जो अंदर से खोखला है। यह रोहिणी सेक्टर-28 स्थित नहर में मिला। पुलिस इसके निस्तारण के लिए सभी सावधानियां बरत रही है।
विज्ञापन