फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi School closed for a week near Bhalswa landfill due to fumes of fire people are facing difficulty in breathing

दिल्ली: आग के धुएं से भलस्वा लैंडफिल के पास स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

Wed, 27 Apr 2022 08:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Apr 2022 08:15 PM IST
सार

ज्ञान सरोवर स्कूल उत्तरी दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट के पास रहने वाले कूड़ा बीनने वालों के वंचित बच्चों के लिए एक बाल संसाधन केंद्र है। यहां 20 घंटे से भी अधिक देर से धधक रही भलस्वा साइट की आग की वजह से बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Delhi School closed for a week near Bhalswa landfill due to fumes of fire people are facing difficulty in breathing
भलस्वा साइट पर आग बुझाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग का असर आसपास के इलाकों पर पड़ना शुरू हो गया है। आग से फैली गर्मी व धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ व आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि पास में ही स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, ज्ञान सरोवर स्कूल उत्तरी दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट के पास रहने वाले कूड़ा बीनने वालों के वंचित बच्चों के लिए एक बाल संसाधन केंद्र है। यहां बच्चों के उत्थान के साथ-साथ उन्हें शिक्षा दी जाती है, लेकिन, 20 घंटे से भी अधिक देर से धधक रही भलस्वा साइट की आग की वजह से बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो गया है। स्कूल चलाने वाले दीप्ति फाउंडेशन के निदेशक फादर संतोष ने बताया कि धुएं की मोटी परत ने क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे बच्चों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

संतोष ने कहा कि इस क्षेत्र में खतरनाक धुएं की एक मोटी परत बन गई है, जिससे बच्चों को तकलीफ हो रही है। धुएं की वजह से क्षेत्र धूमिल हो रहा है, इसलिए दृश्यता भी कम हो गई है। इन सभी कारणों को देखते हुए स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि लैंडफिल साइट नजदीक होने के कारण यहां आसपास के इलाकों में दुर्गंध के साथ-साथ दृश्यता का स्तर भी कम रहता है। दिनभर धूल उड़ती है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है।

वहीं, बीते एक दिन से लगी आग के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि आग से निकलने वाले धुएं से दम घुट रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चे व बुजुर्गों को हो रही है। मंगलवार को लैंडफिल साइट पर आग लग गई थी। दमकल विभाग को शाम करीब छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी,  जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी। बाद में तीन और दमकल गाड़ियों को भेजा गया था।

सरकार का एक्शन, डीपीसीसी से मांगी रिपोर्ट

भलस्वा लैंडफिल साइट आग मामले में दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) से रिपोर्ट मांगी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने डीपीसीसी को 24 घंटे में पूरी घटना की विस्तृत जांच करके रिपोर्ट विभाग को सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। डीपीसीसी की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि लैंडफिल साइट में लगातार हो रहे आग के मामले भाजपा द्वारा संचालित एमसीडी के भ्रष्टाचार का नतीजा है। यदि समय- समय पर इसके निवारण के लिए नई उपलब्ध तकनीकों को अपनाया जाता तो आज दिल्ली वाले धुएं में जिंदगी व्यतीत नहीं कर रहे होते। उन्होंने कहा कि लैंडफिल साइट में आग लगने का सबसे बड़ा कारण उसमें से लगातार निकलने वाली मीथेन गैस है, जो न केवल आग की घटनाओं को बढ़ावा देती है बल्कि वायुमंडल के लिए भी हानिकारक है। राय ने कहा कि  दिल्ली में इस समस्या से स्थायी रूप से नियंत्रण पाने के लिए मुंबई के डंपिंग स्थल पर लगे हुए गैस सकिंग सिस्टम को अपनाने के लिए डीपीसीसी और एमसीडी को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed