फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's three water treatment plants closed, trouble will remain for some days

Yamuna Flood: दिल्ली के तीन जल शोधक संयंत्रों में घुसा बाढ़ का पानी, 30% आबादी पर संकट, कम से कम दो दिन मुसीबत

Fri, 14 Jul 2023 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 03:48 AM IST
सार

ऐसे में राजधानी की करीब तीस फीसदी आबादी को जलसंकट से जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
Delhi's three water treatment plants closed, trouble will remain for some days
demo pic...

विस्तार

यमुना का पानी घुसने से बृहस्पतिवार को वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र को बंद करना पड़ा। ऐसे में राजधानी की करीब तीस फीसदी आबादी को जलसंकट से जूझना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद संयंत्र का दौरा करने के बाद कहा कि जलस्तर बढ़ने से तीन प्लांट बंद करने पड़े हैं। इनकी मशीनों में पानी घुस गया है। इस कारण दिल्ली में पानी का उत्पादन 25 फीसदी कम हो गया है और 30 प्रतिशत लोगों को एक-दो दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जलस्तर घटने के बाद मशीनों को सुखाकर दोबारा संयंत्र शुरू कर दिए जाएंगे। पहली बार राजधानी में यमुना का जलस्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है।

विज्ञापन


कई इलाकों में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति
बाढ़ से लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। अनेक इलाकों में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हुई। यह स्थिति यमुना व पश्चिमी यमुना नहर में आ रहे पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक होने से पैदा हुई है। जल बोर्ड के हैदरपुर, नांगलोई, द्वारका, वजीराबाद, चंद्रावल एवं ओखला जलशोधक संयंत्र स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में नाकाम रहे। इनसे मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हुई। जलबोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बारिश के मौसम में आमतौर पर पानी पूरी तरह साफ नहीं हो पाता, क्योंकि कच्चे पानी में मिट्टी की मात्रा काफी अधिक होती है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में होगा पेयजल संकट
नई दिल्ली, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल व आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर व आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर व आसपास का क्षेत्र, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश व आसपास के क्षेत्र, छावनी क्षेत्र, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्से ताहिरपुर, सोनिया विहार, यमुना विहार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, घोंडा, सीमा पुरी और अन्य इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed