फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's new ministers promised to provide 24-hour electricity and water

Delhi : दिल्ली के नए मंत्रियों ने किया 24 घंटे बिजली-पानी देने का वादा

Sat, 11 Mar 2023 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 04:21 AM IST
सार

कार्यभार संभालने के बाद दोनों मंत्रियों ने कहा कि गर्मी आने वाली हैं। पहले की तरह इस बार भी दिल्लीवालों को बिजली व पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Delhi's new ministers promised to provide 24-hour electricity and water
आतिशी और सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के नवनियुक्त मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने शुक्रवार दिल्ली सचिवालय में अपने-अपने विभागों का प्रभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद दोनों मंत्रियों ने कहा कि गर्मी आने वाली हैं। पहले की तरह इस बार भी दिल्लीवालों को बिजली व पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। अमर उजाला संवाददाता राकेश शर्मा ने पदभार ग्रहण के बाद दोनों मंत्रियों से विस्तार से बात की। पेश हैं इसके अंश...

विज्ञापन


बेहतर प्रबंधन से होगी जलापूर्ति : सौरभ

गर्मियों आने वाली हैं, पानी को लेकर दिल्ली सरकार क्या प्लान हैं।
केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर में पीने का पानी पहुंचे। हालांकि, पानी की उपलब्धता सीमित है, लेकिन हम बेहतर प्रबंधन कर पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करेंगे। हमारी कोशिश है कि भीषण गर्मी में भी दिल्लीवालों को निर्बाध पानी की आपूर्ति मिलते रहे। जिन क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन हैं वहां समय में बदलाव कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, जहां पाइपलाइन नहीं है, वहां टैंकर से सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

पानी के टैंकर को लेकर सवाल उठते हैं, इससे कैसे निपटेंगे?
दिल्ली में चलने वाले पानी के टैंकर अब झूठे दावे नहीं कर पाएंगे। सभी टैंकरों में जीपीएस है। उसी के आधार पर पेंमेंट किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो भुगतान भी नहीं होगा। इसके अलावा पूर्व व उत्तर-पूर्व दिल्ली में जल्द ही 24 घंटे पानी की सुविधा शुरू होगी। इस दिशा में काम किया जा रहा है। इस सेवा के लिए 15 एमजीडी पानी की कमी को पूरा करने के लिए चयनित जगहों पर हाईपावर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या नया प्लान हैं, बीते दिनों लोग दवा व जांच को लेकर परेशान हुए थे।
दिल्लीवालों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली के अस्पतालों में बड़ी संख्या में एनसीआर से लोग आते हैं। इनकी सुविधा के लिए स्क्रीनिंग, रेफरल नीति व जांच को तेज किया जाएगा। साथ ही एलजी से मदद ली जाएगी कि कोई रुकावट न डाले, बीते दिनों फंड रोकने के कारण अस्पताल में जांच प्रभावित हो गया था। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों को वेतन नहीं मिला।
निजी अस्पतालों में ईडब्ल्यूएस बेड को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, इसे कैसे सुधारेंगे।
सरकारी जमीन पर बने दिल्ली के निजी अस्पतालों में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ्त सुविधा मिलती है, कई बार इन्हें लेकर सवाल उठते हैं। हम इसके सुधार के लिए काम करेंगे। केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। दिल्ली में जल्द ही सात नए सरकारी अस्पताल भी बनकर तैयार हो जाएंगे जिससे बेड की संख्या बढ़ेंगे।
मोहल्ला क्लीनिक की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार क्या कर रही है।
दिल्ली सरकार 30 मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की दिशा में प्रयास कर रही है। इस दिशा में काफी हद तक काम पूरा हो गया है। हमारी कोशिश है कि जी 20 में आने वाले प्रतिनिधि दल को मेट्रो स्टेशन में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इन्हें जल्द शुरू करने के लिए डीएमआरसी के साथ समझौता करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
शहरी विकास क्षेत्र को लेकर आपका क्या प्लान है, जी- 20 के लिए यह महत्वपूर्ण है।
दिल्ली नगर निगम में भी अब आप की सरकार है। हम ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर देंगे। कचरे के स्त्रोत पर ही निस्तारण की दिशा में काम करेंगे। हम उपराज्यपाल से भी मदद मांगेंगे। जी 20 की बैठक देश के लिए गर्व की बात हैं और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।


अब निगम के स्कूलों को ठीक करेंगे : आतिशी

गर्मियों में अक्सर बिजली की मांग बढ़ जाती है, इस चुनौती को कैसे दूर करेंगे। क्या मुफ्त बिजली की सुविधा आगे भी मिलती रहेगी?
दिल्ली में जब से केजरीवाल की सरकार बनी है, हम 24 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रहे हैं। गर्मियों में भी मुफ्त बिजली की आपूर्ति मिलती रहे, इसे लेकर समर एक्शन प्लान बना लिया है। दादरी प्लांट से मिलने वाली बिजली को लेकर जल्द केंद्र से भी बात करेंगे। मार्च के अंत तक डीईआरसी भी टैरिफ घोषित कर देगा।
सिसोदिया के साथ आप शिक्षा के क्षेत्र में शुरू से काम करती रही है, मंत्री बनने के बाद इस दिशा में क्या प्राथमिकता रहेगी।
शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की, हम उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे। दिल्ली सरकार के स्कूल ठीक हो गए हैं, निजी स्कूलों से बच्चे इसमें आ रहे हैं। अब निगम के स्कूलों को भी ठीक करेंगे। जब तक प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में सुधार नहीं होगा, स्कूलों में दिक्कत रहेगी।
निगम के स्कूलों को लेकर क्या प्लान हैं, कुछ बदलाव किया जाएगा।
निगम के स्कूलों से पढ़कर छठी में आने वाले बच्चों में देखा गया है कि वह किताब तक नहीं पढ़ पाते। ऐसे बच्चों के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अब एमसीडी में भी आप सरकार है। हम निगम के स्कूलों में भी सुधार करेंगे। निगम के स्कूलों में प्राथमिक स्तर की शिक्षा मिलती है। हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली सरकार की तरह निगम के स्कूलों में शिक्षा क्रांति हो।
दिल्ली सरकार ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तैयार किए हैं, इनमें ज्यादा बच्चों को दाखिला मिले, इसे लेकर क्या प्लान है।
केजरीवाल सरकार ने बच्चों के हुनर को निखारने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की है। इसमें नौवीं के बाद बच्चे को मौका मिलता है। दिल्ली में ऐसे 30 स्कूल खुल चुके हैं। इन स्कूलों में काफी जगह व मूलभूत सुविधाएं है। आने वाले दिनों में यहां पाठ्यक्रम में विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही स्कूल के लिए नए भवनों का उद्घाटन करेंगे।


देश में जी-20 की बैठक होने वाली हैं, क्या दिल्ली इसके लिए तैयार है।
जी- 20 की बैठक किसी एक राज्य या शहर के लिए नहीं है। यह देश के लिए गर्व की बात है। हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रोजेक्ट के लिए फंड की मांग की थी। फंड जल्द मिलने पर विकास की गति और तेज हो सकेंगी।
दिल्ली में काफी पर्यटक स्थल हैं, लेकिन यहां पर्यटक कम रुकते हैं। इसके लेकर क्या प्लान है।
दिल्ली में घूमने के लिए कई स्थल हैं, खाने-पीने की गलियां मशहूर हैं, लेकिन इन्हें एक सूत्र में पिरोया नहीं गया है। हम इन सब को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। साथ ही नई सुविधाओं के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षिक करेंगे। कई प्रोजेक्ट एमसीडी के साथ मिलकर होते हैं, अब उसमें भी रुकावट नहीं रहेगी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग भी काम तेज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed