फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Ruckus in the club of South X in delhi

Delhi : साउथ एक्स के क्लब में बवाल, युवती का आरोप- बाउंसरों ने कपड़े फाड़े, गलत हरकत की

Sun, 25 Sep 2022 08:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 08:46 AM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित एक क्लब में एंट्री को लेकर हुए बवाल में 24 वर्षीय युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब के गेट पर मैनेजर, बाउंसर व सिक्योरिटी हैड ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Delhi : Ruckus in the club of South X in delhi
दिल्ली पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित एक क्लब में एंट्री को लेकर हुए बवाल में 24 वर्षीय युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब के गेट पर मैनेजर, बाउंसर व सिक्योरिटी हैड ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, बदसलूकी करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को भी क्लब में शोर-शराबे और तेज संगीत की शिकायत मिली तो पुलिस ने शांति भंग करने का एक अन्य मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीपी एक्ट के तहत क्लब का म्यूजिक सिस्टम भी जब्त कर लिया गया। बता दें कि वारदात द कोड क्लब में हुई। इसी क्लब में 2019 में आबकारी विभाग की टीम को बंधक बनाकर रखा गया था। उस समय आबकारी उपायुक्त की शिकायत पर टीम को बंधक बनाने का मामला भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ साउथ एक्स पार्ट-2 में रहती है। घटना 17 सितंबर की देर रात एक बजे की है। युवती अपने दोस्त के साथ क्लब गई थी। क्लब में एंट्री को लेकर मैनेजर व बाउंसर उससे झगड़ा करने लगे। आरोप है कि दो बाउंसर ने उसे और उसके दोस्त को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों के साथ मारपीट करने के अलावा युवती को गलत तरीके से छुआ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के साथ गाली-गलौज भी की गई। इस दौरान आरोपियों ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने देर रात 2.14 बजे पीसीआर कॉल की। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। बाद में मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात के बाद आरोपी गेट मैनेजर मणि, सिक्योरिटी हैड विजय और बाउंसर रोहित मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


दूसरी ओर शुक्रवार को इसी क्लब में तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर-शराबे की शिकायत मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां खूब हंगामा हो रहा था। पुलिस ने मौके से साथ लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा। इनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवा लिया गया। पुलिस ने डीपी एक्ट का मामला दर्ज कर क्लब का म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान जब्त कर लिया है। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed