{"_id":"614fea178ebc3e0de90f71e3","slug":"delhi-rohini-court-shootout-news-two-people-arrested-in-rohini-court-firing-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohini Court News: दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohini Court News: दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार
Sun, 26 Sep 2021 01:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:14 PM IST
सार
रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने दोनों को कोर्ट के गेट नंबर चार के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
रोहिणी दिल्ली कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है।
स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए दोनों लोगों की पहचान उमंग और विनय के रूप में हुई है।
यह दोनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर के निवासी हैं। स्पेशल सेल ने दोनों को कोर्ट के गेट नंबर चार के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है, यहीं गोलीबारी हुई थी।
आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट रूम में जज के सामने शुक्रवार दोपहर को दो हमलावरों ने पेशी के लिए आए गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे कोर्ट में भगदड़ मच गई थी। गोगी को पेशी के लिए लाए स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों को कोर्ट रूम में ही ढ़ेर कर दिया था।
बताया जा रहा है कि कोर्ट रूप में दोनों तरफ से 30 से 35 गोलियां चलीं थीं। दोनों हमलावर वकील की पोशाक में आए थे और सुबह ही कोर्ट रूम में जाकर बैठ गए थे। सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच थे। दिल्ली पुलिस ने जितेन्द्र गोगी पर चार व हरियाणा पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।

रोहिणी जिला डीसीपी प्रवण तायल ने बताया कि दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार जितेन्द्र मान गोगी को रोहिणी कोर्ट रूम 207 में हत्या के प्रयास के एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी कि वकील की पोशाक पहने दो हमलावरों ने गोगी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जाता है कि गोगी को तीन से चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों पर गोली चला दी। दोनों की हमलावर मौके पर ढेर हो गए। कोर्ट रूम में करीब 15-20 मिटन तक गोलियां चलती रहीं। इसके बाद कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।