फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi riots: Hero-like welcome to Shahrukh who pointed pistol at police

दिल्ली दंगा : पुलिस पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख का हीरो जैसा स्वागत

Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi riots: Hero-like welcome to Shahrukh who pointed pistol at police
लाल घेरे में आरोपी शाहरुख पठान । वीडियो फुटेज - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली में सांप्रदायिक दंगों के दौरान हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाले आरोपी शाहरुख पठान का जेल से घर पहुंचने के दौरान हीरो जैसा स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सीटियां और तालियां बजाकर उसका अभिनंदन किया जा रहा है। 23 मई को आरोपी अपने बीमार पिता से मिलने के लिए चार घंटे के पैरोल पर पुलिस हिरासत में घर आया था।
विज्ञापन

वीडियो में शाहरुख पठान के समर्थकों की भीड़ उसके समर्थन में नारे लगाती दिख रही है। कुछ लोग तालियां और सीटी बजा रहे हैं। पुलिस घेरे में चल रहा शाहरुख भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करता दिख रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली के जाफराबाद में एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले आरोपी शाहरुख को 23 मई को 4 घंटे का कस्टडी पैरोल मिला था। जब वह घर की ओर जा रहा था तो वहां भीड़ ने स्वागत किया। गली और अपने घरों की छतों पर खड़े सैकड़ों लोग शाहरुख के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखे। वायरल वीडियो की दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

दिल्ली में बने कई मिनी पाकिस्तान : मिश्रा
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने यह वीडियो ट्वीट कर कहा है...पुलिस पर बंदूक उठाने वाले को हीरो बनाया जा रहा है। दिल्ली में कई जगह मिनी पाकिस्तान बन चुके हैं। ये मानसिकता दिल्ली और देश की दुश्मन बन चुकी है। मैं साफ कहना चाहता हूं, हम दिल्ली वाले इन लोगों से डरते नहीं और इस मानसिकता को कुचल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है शाहरुख पठान
दिल्ली दंगों के दौरान आरोपी शाहरुख का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने मौजपुर इलाके में पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान दिया था। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच संघर्ष के बाद 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, घोंडा, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाकों में सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed