{"_id":"6239b0d04c46d508725a1504","slug":"delhi-riots-court-rejects-bail-plea-of-accused-mohammad-salim-khan-decision-on-sharjeel-imam-bail-on-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दंगा: मोहम्मद सलीम खान की जमानत याचिका खारिज, इस दिन आएगा शरजील इमाम की बेल पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दंगा: मोहम्मद सलीम खान की जमानत याचिका खारिज, इस दिन आएगा शरजील इमाम की बेल पर फैसला
Tue, 22 Mar 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:52 PM IST
सार
कोर्ट शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 26 मार्च को फैसला सुनाएगा। अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह, दो समुदायों में दुश्मनी बढ़ाने, भड़काऊ भाषण देने सहित अन्य आरोप तय किए हैं।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
दिल्ली की एक कोर्ट ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के आरोपी मोहम्मद सलीम खान की जमानत खारिज कर दी है। मोहम्मद सलीम खान पर दंगों के दौरान कांस्टेबल रतन लाल की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
कोर्ट एक अन्य आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 26 मार्च को फैसला सुनाएगा। अदालत ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह, दो समुदायों में दुश्मनी बढ़ाने, भड़काऊ भाषण देने सहित अन्य आरोप तय किए हैं।
विज्ञापन
अदालत ने कहा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया में साक्ष्य है। शरजील पर दिसंबर 2019 में दिल्ली के जामिया इलाके में और जनवरी 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
विज्ञापन