फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi reports first dengue death, two confirmed by MCD

Delhi News: दिल्ली में डेंगू से पहली मौत, एमसीडी ने दो की पुष्टि की

Tue, 04 Nov 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi reports first dengue death, two confirmed by MCD
वर्ष 2025 में अब तक डेंगू के 1136 मामले दर्ज, बीते वर्षों की तुलना में चिंताजनक आंकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इस वर्ष डेंगू से मौत होनी शुरू हो गई है। एमसीडी ने डेंगू से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह इस वर्ष डेंगू से पहली मौत है। वर्ष 2025 में अब तक डेंगू के 1136 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दो मरीजों की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा बीते वर्षों की तुलना में चिंता बढ़ाने वाला है, जब 2024 में 6391 मामलों के साथ 11 मौतें और 2023 में 9266 मामलों के साथ 19 मौतें दर्ज हुई थीं।
एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, गत सप्ताह डेंगू के 70 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मलेरिया के 33 और चिकनगुनिया के 13 नए मरीज मिले हैं। इस तरह 2025 में अब तक मलेरिया के 623 और चिकनगुनिया के 133 केस दर्ज किए जा चुके हैं। एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और अक्तूबर तक जारी नमी ने मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बना दिया है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

मासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो अक्तूबर 2025 में डेंगू के सबसे ज्यादा 377 नए मामले दर्ज हुए, जबकि सितंबर में 260 और अगस्त में 208 केस सामने आए। इससे यह साफ होता है कि बरसात के बाद की अवधि दिल्ली के लिए सबसे संवेदनशील रही। यही नहीं, जनवरी से अक्तूबर तक लगभग हर महीने मामलों में लगातार वृद्धि होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल जोन में 125 और साउथ जोन में 99 मामले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अकेले एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में 989 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि एनडीएमसी, रेलवे और कंटोनमेंट इलाकों सहित पूरे दिल्ली में आंकड़ा 1136 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed