फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi reports 19,166 fresh COVID cases, 14,076 recoveries, and 17 deaths

चिंताजनक: दिल्ली में हर चौथे सैंपल में मिला कोरोना संक्रमित, 19166 नए मामले मिले, लगातार दूसरे दिन 17 मौत

Mon, 10 Jan 2022 08:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jan 2022 08:20 PM IST
सार

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 19166 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 14076 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस दौरान 17 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। रविवार को भी अलग अलग अस्पतालों में 17 मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Delhi reports 19,166 fresh COVID cases, 14,076 recoveries, and 17 deaths
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में अब हर चौथा सैंपल कोरोना संक्रमित मिलने लगा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 76670 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 25 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह पिछले एक दिन में 19166 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 14076 मरीजों को छुट्टी दी गई। 
विज्ञापन


इस दौरान 17 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। रविवार को भी अलग अलग अस्पतालों में 17 मरीजों की मौत हुई थी।हालांकि विभाग ने यह भी स्वीकार किया है कि पिछले एक दिन में कोरोना की जांच संख्या में भी कमी आई है। 
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के साथ साथ अवकाश होने के चलते करीब 10 हजार तक सैंपल की जांच में कमी आई है। बहरहाल दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 15,68,896 हुई है जिनमें से 14,77,913 मरीज ठीक भी हुए लेकिन 25177 मरीजों की अब तक मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली में अभी कोरोना के सक्रिय यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 65806 हुई है जिनमें से 44028 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि 700 मरीजों को कोविड निगरानी और स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती किया गया है। इनके अलावा अस्पतालों में 1912 मरीज भर्ती हैं। 

इनमें से 65 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जबकि 503 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। इनके अलावा 443 मरीज आईसीयू में उपचाराधीन हैं। इनके अलावा दिल्ली में अब कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 14,200 तक पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी 13.93 फीसदी बिस्तर भरे हैं। जबकि कोविड निगरानी केंद्रों में 14.54 फीसदी और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 21.52 फीसदी बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। लेकिन दिल्ली सरकार के दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट के अनुसार 14410 में से 2032 बिस्तरों पर मरीज हैं।  

60 फीसदी से अधिक आईसीयू बेड भर गए हैं। एम्स ट्रामा सेंटर में 21 में से 18 आईसीयू बिस्तर पर मरीज हैं। सफदरजंग में 18 में से सात, कलावती सरन अस्पताल में सभी पांच, मैक्स में 20 में से 17, फोर्टिस शालीमार बाग में 25 में 20 और सर गंगाराम अस्पताल में 58 में 47 आईसीयू बिस्तर अब तक फुल हो चुके हैं। इसी तरह आरएमएल में 24 में से 12, मैक्स शालीमार बाग में 22 में से 16 बिस्तर फुल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed