{"_id":"60770a8f39f55d32fe6c4f6c","slug":"delhi-reports-17282-corona-cases-in-a-single-day-104-died-and-9952-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना 'काल': दिल्ली में संक्रमितों के रिकॉर्ड तोड़ मामले आए सामने, इससे पहले कभी नहीं मिले इतने मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना 'काल': दिल्ली में संक्रमितों के रिकॉर्ड तोड़ मामले आए सामने, इससे पहले कभी नहीं मिले इतने मरीज
Wed, 14 Apr 2021 09:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में कोरोना ने भयावह रूप ले लिया है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 17282 मरीज सामने आए, जबकि 9952 मरीज ठीक हो गए और 104 की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 767438 हो गई है, जिनमें से 705162 ठीक हो गए हैं और 11540 की मौत हो गई है। फिलहाल राजधानी में 50736 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 187 आईसीयू सहित 933 बिस्तर बढ़ाने का आदेश दिया है। बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने अस्पतालों की पड़ताल पर खबर प्रकाशित की थी, जिसमें एक घंटे के दौरान 18 अस्पतालों में फोन करने के बाद भी आईसीयू बेड खाली न होने का खुलासा किया था।Delhi reports 17,282 new #COVID19 cases, 9,952 recoveries and 104 deaths
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 7,67,438
Total recoveries: 7,05,162
Death Toll: 11,540
Active cases: 50,736 pic.twitter.com/JiywjXqj5g — ANI (@ANI) April 14, 2021
इस दौरान कई अस्पतालों के फोन नंबर बंद थे, जबकि 71 अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं थे। खबर पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव अमित सिंगला ने बुधवार को ही 11 अस्पतालों में 933 बिस्तर बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें 28 वेंटिलेटर और 187 आईसीयू बेड शामिल हैं, जबकि 718 कोविड सामान्य वार्ड के बिस्तर हैं।
आदेश के अनुसार, दिल्ली के 11 सरकारी अस्पतालों में 4503 कोविड वार्ड के बिस्तर थे और 628 आईसीयू बेड वेंटिलेटर के साथ थे। बिना वेंटिलेटर वाले 687 आईसीयू बिस्तर भी थे, लेकिन अब नए आदेश के तहत सामान्य बिस्तरों की संख्या बढ़कर 5221 हो चुकी है।
वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर 656 कर दी गई है। इनके अलावा आईसीयू बेड भी बढ़ाकर 874 कर दिए हैं। इन अस्पतालों में लोकनायक, जीटीबी, राजीव गांधी, भीमराव आंबेडकर, बुराड़ी, अंबेडकर नगर, डीडीयू, डीसीबी, एसजीएम, एएसबीजी और एसआरसी अस्पताल शामिल हैं।
स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों और अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया है। उम्मीद है कि गुरुवार से कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या पर्याप्त होगी।