फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: relief for dengue-malaria patients beds reserved in Delhi government hospitals Latest News Update

दिल्ली: डेंगू-मलेरिया के रोगियों के लिए राहत की खबर, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बेड आरक्षित

Sun, 31 Oct 2021 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी की सरकार डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों के प्रति पूरी तरह पूरी तरह सतर्क है। इन मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी सामने न आए, इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में एक तिहाई बेड आरक्षित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi: relief for dengue-malaria patients beds reserved in Delhi government hospitals Latest News Update
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने अस्पतालों में इन रोगियों के इलाज के लिए बेड आरक्षित कर दिए हैं। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों की एक तिहाई क्षमता अब डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया के रोगियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, जबकि डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए ही दिल्ली सरकार ने डेंगू मरीज के लिए बिस्तर आरक्षित करने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी की सरकार डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों के प्रति पूरी तरह पूरी तरह सतर्क है। इन मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी सामने न आए, इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में एक तिहाई बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। इससे दिल्ली के किसी भी निवासी को डेंगू या मलेरिया की शिकायत होने पर उन्हें अस्पतालों में दाखिला दिया जा सकेगा और उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। 
विज्ञापन


पिछले वर्षों की तुलना में इस साल दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में डेंगू के मरीजों की संख्या में अचानक भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके पिछले के वर्षों में राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या बेहद कम हो चुकी थी। डेंगू से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी नाम मात्र का रह गया था, लेकिन कोरोना काल के बाद इस साल डेंगू के मामलों में अचानक भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने एहतियाती कदम उठाया है और राजधानी के सभी क्षेत्रों में फॉगिंग तेज करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed