{"_id":"6362f6cc270b53253c4206a3","slug":"delhi-rajkumar-anand-will-take-over-as-minister-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi cabinet : राजकुमार आनंद आज संभालेंगे मंत्री का कार्यभार, राजनिवास पर सुबह लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi cabinet : राजकुमार आनंद आज संभालेंगे मंत्री का कार्यभार, राजनिवास पर सुबह लेंगे शपथ
Thu, 03 Nov 2022 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:31 AM IST
सार
Delhi cabinet : केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
राजकुमार आनंद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से राजकुमार आनंद को मंत्री बनाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने राज कुमार आनंद को अपनी कैबिनेट में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। एक कार्यक्रम में धर्मांतरण पर हुए विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में राजकुमार आनंद को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन